5 टिप्सअनैतिककैसे करें?घरेलू समस्यातलाकलाईफ स्टाइल

पति के मित्र से अफेयर और पति को पता चल गया, क्या करें?

मेरा नाम सिमरन है। दरअसल मेरे पति के दोस्त से मेरा पिछले 2 साल से अफेयर चल रहा था। पति को कल ये बात पता चल गई है। तब से घर में तनाव का माहौल बन गया है। मै खुद को बहुत अपराधी महसूस कर रही हु। मेरे पति मुझसे बहुत प्यार करते है। वो बहुत अच्छे है। मै ही अभागी ऐसी स्त्री हु, की इतने अच्छे इंसान का विश्वासघात कर रही हु। पति के मित्र से अफेयर और पति को पता चल गया, क्या करें? सच में अपने से बहुत प्यार करती हु। मुझे तलाक नहीं लेना है।अब मुझे क्या करना चाहिए?

पति के मित्र से अफेयर और पति को पता चल गया

आपने अपने पति के मित्र से अफेयर किया है और अब आपके पति को इस बारे में पता चल गया है। इससे आपके घर में तनाव का माहौल है। ऐसे में आपको क्या करना चाहिए, यह एक मुश्किल सवाल है। मगर आपको पहले ही सुधर जाना चाहिए था। ऐसी स्थिति कभी भी आ सकती है इस बात का विचार तो आपने किया ही होगा ना।

पति से बात करो

कभी कभी स्थिति असामान्य हो जाती है। हम भावनाओं में बह जाते है। इस स्थिति में सबसे पहले आपको अपने मन को शांत करना चाहिए। इस वक्त आप खुद को दोषी महसूस कर रही हैं, यह स्वाभाविक है। लेकिन अब आपको अपने पति के साथ इस बारे में बात करनी होगी। और बाद में ऐसी गलती ना करने का वचन देना होगा।

ईमानदार रहें

अपने पति से बात करते समय ईमानदार रहें और उन्हें बताएं कि आपने क्यों ऐसा किया। अपने पति के साथ अपनी शादी के बारे में भी बात करें और उन्हें बताएं कि आप शादी से खुश हैं या नहीं। पति से आप बहुत ज्यादा प्यार करती है, और ‘भावनाओं में आकर बहक गई थी। मगर यह मेरी आखरी गलती है। फिर कभी ये भूल नहीं होगी’ ये एहसास दिलाना होगा।

संबंध मजबूत बनाओ

अपने पति से बात करने के बाद, आप दोनों को यह तय करना होगा कि आप अपने रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। अगर आप दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अपने रिश्ते को बचाना चाहते हैं, तो आपको अपने संबंध मजबूत बनाने होंगे। एकदूसरे के साथ घूमने जायें, मौजमस्ती करें। फिल्म देखें।

काउंसलर से सलाह

आप दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताना चाहिए और अपनी शादी को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। आप किसी काउंसलर से भी सलाह ले सकती हैं।

तलाक लें

अगर इतना सबकुछ करने के बाद भी पति आपके साथ रहने के लिए तैयार नहीं हैं, तो आपको तलाक लेना होगा। तलाक लेना एक मुश्किल निर्णय है, लेकिन अगर आपका रिश्ता टूट चुका है, तो यह एकमात्र विकल्प हो सकता है।

आपके लिए कुछ अन्य सुझाव:

  • बात करने से पहले, अपने मन में यह तय कर लें कि आप क्या कहना चाहती हैं।
  • पति से बात करते समय, ईमानदार और निष्पक्ष रहें।
  • अपने पति की भावनाओं का सम्मान करें।
  • रिश्ते को बचाने के लिए दोनों को एक-दूसरे के साथ काम करना होगा।
  • बिना तलाक लिए कुछ दिन मायके जाकर रहो। कुछ दिन बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Next ad

Related Articles

Back to top button