भविष्यवास्तुशास्त्रसंबंध

अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रहेगा 2022 साल

अंक ज्योतिष के इस तिथि को जन्में हैं?

क्या आप अंक ज्योतिष में विश्वास रखते हैं। यदि आपका जवाब हां है। तो आज हम अंक ज्योतिष के अनुसार जन्में लोगों के विषय में कुछ विशेष जानकारी देने वाले हैं। अंक ज्योतिष 2022 का मूल अंक 6 है। यह शुक्र का अंक है। इसलिए इस वर्ष शुक्र का प्रभाव पूरा वर्ष रहेगा।

नए वर्ष में किन-किन लोगों के बैंक खाते में पैसा बढ़ता चला जाएगा। किन लोगों का पैकेट पैसों से भरा रहेगा। क्या कहता है अंक ज्योतिष नंबर 6 आइए जानते हैं।

शुक्र और मंगल का प्रभाव रहेगा

इस वर्ष शुक्र का प्रभाव रहेगा। कन्या राशि में नए साल की शुरुआत हो चुकी है। इसलिए मिश्रित फल प्राप्त किए जा सकते हैं। साल की शुरुआत में चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। परिणामस्वरूप मंगल का भी प्रभाव रहेगा।

नंबर 6 जिनका जन्मांक है, वह लाभार्थी होंगे

अंक ज्योतिषियों का कहना है कि किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्म लेने वालों को इस साल आर्थिक लाभ होगा।

मार्च और अप्रैल खास रहेगा

जो लोग 6, 15, 24, 33 या 42 साल में पैर रख रहे हैं। उनके लिए भी यह साल काफी शुभ रहने वाला है। इनके जीवन में आर्थिक समृद्धि आने वाली है। फरवरी, मार्च और अप्रैल में जन्म लेने वालों के लिए 2022 में अच्छी खबर है।

माता लक्ष्मी की कृपा मिलेगी

साथ ही वृष, सिंह,तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि में जन्म लेने वालों को भी इस वर्ष काफी लाभ होगा। जिनकी जन्म कुंडली में शुक्र या चंद्रमा की स्थिति अच्छी है, उन्हें भी इस वर्ष लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने वाली है।

आइए जानते हैं कि 2022 में दुर्भाग्य का इंतजार कौन कर रहा है। 

दूसरे जन्मांक के लोगों को कुछ तकलीफ़ होंगी

किसी भी महीने की 1, 9, 10, 17 या 28 तारीख को जन्म लेने वाले लोगाें का यह साल ठीक नहीं होगा।  साथ ही जिनकी जन्म कुंडली में शुक्र या मंगल की स्थिति खराब है, उन्हें भी इस साल कई तरह की प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा।

दूसरों का बुरा करने वाले मुसीबत में रहेंगे

बेवजह कर्ज में फंस सकते हैं। इसके अलावा, अगर कोई नशे आदि के शिकार हैं या दूसरों को परेशान करने की आदत है, तो 2022 उनके लिए एक बुरे सपने जैसा हो सकता है।

बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए टोटका

2022 में सभी बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए अपने अंगूठे पर चांदी की अंगूठी पहनें। प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। साल भर हर शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा आराधना कीजिए। इस साल जितना हो सके काले रंग का कपड़ा पहनने की कोशिश ना करें। गुलाबी और क्रीम रंग के कपड़े चुनें।

अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रहेगा 2022 साल

यदि आपका जन्म तारीख के अनुसार मूल अंक 6 है। तो आपका यह पूरा साल बहुत अच्छे से गुजरने वाला है। लेकिन जिन लोगों का मूलांक में जन्म अनुसार छह नहीं आ रहा है। वह लोग थोड़ा सतर्क होकर रहें। आप लोग समस्या में पड़ सकते हैं। ऐसे समय में कम बोलने की चेष्टा करें। जितना हो सके अच्छे काम करें। माता लक्ष्मी की पूजा आराधना कीजिए। 

काले रंग के कपड़े पहने से आपके कार्य में बाधा आ सकता है ना। इसलिए इस रंग के कपड़े को इस वर्ष के लिए वर्जित कीजिए पहनना। जिनकी राशि में शुक्र अच्छा है उन्हें इस वर्ष ढेर सारा प्रसिद्धि हासिल होगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker