गैजेटटेक्नोलॉजीधार्मिकनिजी सीक्रेटमहिला स्वास्थमोबाइललाईफ स्टाइल

क्यों अनपढ़ लड़कों के साथ लड़कियां शादी नहीं करती?

एक शिक्षित लड़का अनपढ़ लड़की के साथ शादी कर के अपना पूरा जीवन व्यतीत कर सकता है। जबकि एक पढ़ी लिखी लड़की अनपढ़ लड़के के साथ शादी क्यों नहीं करना चाहती हैं? कुछ अपवादों को छोड़कर क्यों?

क्यों अनपढ़ लड़कों के साथ लड़कियां शादी नहीं करती?

जवाब:- माया, ममता, करूणा जैसे शब्द का‌ व्यवहार महिलाओं के लिए किया जाता है‌। लेकिन बात जब पुरूष की होती है। तब उनके लिए पत्थर दिल, कठोर व्यक्ति इत्यादि शब्दों का व्यवहार किया जाता है। लेकिन यह बात तब की थी। जब महिलाएं कम शिक्षित होती थी या घर पर ही रहती थी। लेकिन आज बदलते वक्त के साथ सब कुछ बदल गया है। 

कल की महिलाएं

पुराने दिन के महिलाओं का लक्ष्य एक ही होता था। अच्छी गृहिणी बनने का। बचपन से ही उन्हें यह कहा जाता था कि वह एक दिन किसी दूसरे के घर में चली जाएगी। उनका पूरा संसार घर, परिवार, चूल्हा, चौका आदि होता था। मन से बोली, दिल की साफ होती थी।

कल के पुरूष

कल के पुरुषों आज के पुरुषों की तुलना में बहुत ही ज्यादा नकचड़े एवं उग्र स्वभाव के होते थे। जो हमेशा नारी को अपनी मुट्ठी पर रखकर चलने वाले होते थे। जिनके लिए स्त्री मात्र एक भोग की वस्तु बनकर रह जाती थी।

आज की स्त्रियां

आज की स्त्रियां बदलते हुए वक्त से सीख लेकर आगे बढ़ने वाली स्त्री है। जिनको पता है पुरुषवादी समाज में एक वक्त पर महिलाओं के साथ क्या-क्या जुल्म किया गया था। इसलिए वह उन पुरुषों से बदला लेना चाहती हैं। 

जो बिल्कुल भी उनके लेवल के नहीं होते अर्थात आज की नारी हर क्षेत्र में आगे हैं एवं जो भी पुरुष उनसे पीछे होते हैं। वह ऐसे लोगों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं और जिस तरह से पुरुष पहले स्त्रियों का शोषण करते थे या उनका अपमान करते थे। वैसे ही आज की शिक्षित नारियां अशिक्षित पुरुषों से नफरत करती है।

आइए बात करते हैं कि क्यों एक शिक्षित पुरुष एक अशिक्क्षित महिला से शादी करके खुश रहता है और क्यों एक शिक्षित महिला अशिक्षित पुरुष से शादी करके खुश नहीं रहती हैं। इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है और वह कारण है सोच की।

क्यों पुरुष अशिक्षित महिला से शादी करके खुश रहता है?

एक अशिक्षित महिला जब एक पुरुष के जिंदगी में आती है। तब पुरुष उससे इसलिए नहीं शादी करता कि वह अशिक्षित है। एक पुरुष एक महिला से शादी जब करता है तो वह अपनी पत्नी से यही उम्मीद करता है, कि उसकी पत्नी उसे सबसे ज्यादा प्यार करें और उसे कभी भी छोड़कर ना जाएं।

यह गुण ऐसी औरतों में होता है। जो अपने मन में अहंकार नहीं रखती। जो अपने पति को अपना सब कुछ समझती हैं और वह होती है। अशिक्षित महिलाएं। जो भले ही शिक्षित ना हो। लेकिन गुणों में सर्वश्रेष्ठ होती हैं।

क्यों महिलाएं अशिक्षित पुरुष से शादी नहीं करना चाहती?

कुछ शिक्षित महिलाएं ऐसी होती हैं। जिनके लिए पैसा ही सब कुछ होता है। इसलिए वह अशिक्षित लोगों को अपने आसपास भी भटकने नहीं देती हैं। उनको लगता है कि अशिक्षित लोग उनके स्टेटस के काबिल नहीं है।

एक अशिक्षित पुरुष अपनी शिक्षा के दम पर रोजगार भी नहीं कर पाता। ऐसे पति को जब स्त्री घर से बाहर लेकर जाएगी। तो वह लोगों को कैसे परिचय करवाएगी यदि परिचय करवाने पर लोग उसके पति पर हसेंगे या उस पर हसेंगे तो इससे उनका अपमान होगा। इसलिए वह अशिक्षित व्यक्ति से शादी करना नहीं चाहती। उनके अनुसार वह  कुंवारी रह जाएंगी। लेकिन कभी भी एक अशिक्षित व्यक्ति से शादी नहीं करेंगी। 

निष्कर्ष

हम इतना कहेंगे कि आज के समय में शिक्षा लेना जितना जरूरी है। उतना ही जरूरी है लिए गए शिक्षा का उचित प्रयोग करना। यदि आप शिक्षित है तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आप को अधिकार मिल गया है कि आप और अशिक्षित लोगों का अपमान करेंगे। यदि आप किसी का सम्मान नहीं कर सकते, तो आप असम्मान भी ना करें।

Next ad

Related Articles

Back to top button