कैसे करें?तलाकपति पत्नीरिलेशनशीपरिव्यूलाईफ स्टाइललिव्ह इनविधवा महिलाशादी विवाहसंबंधसलाह / मार्गदर्शन

पति ने दूसरी लड़की से शादी की है। अब मै क्या करू?

नमस्कार मेरा नाम मनीशा है। मेरी उम्र 26 साल है और मैंने love marriage किया था।। मेरे दो बच्चे हैं एक एक साल का और दूसरा 3 साल का। मेरे पति बीजनेस के कारण घर से हमेशा बाहर ही रहते है। मुझे इस बात की जरा भी भनक नहीं थी, की उनका अफेयर भी होगा। वह मुझसे बहुत प्यार से पेश आते थे।

जब 2 महीने से वह घर नहीं आए, और मोबाइल भी बंद रखा तो मैंने उनके बारे में उनके ऑफिस के दोस्तों से पूछा तो पता चला की , पति ने दूसरी लड़की से कोर्ट मैरिज की है। अब जबकि पति ने दूसरी लड़की से शादी की है। अब मै क्या करू? एक्सपर्ट मुझे सलाह दें।

एक्सपर्ट की राय : पति ने दूसरी लड़की से शादी की है। अब मै क्या करू?

मनोरमा जी नमस्कार। मुझे आपकी समस्या को सुनकर बहुत दुःख हो रहा है। इस दुनिया में लोग बहुत पत्थर दिल हो गए हैं। अपने सुख को प्राप्त करने के लिए किसी के भी भावनाओं के साथ खेलने को तैयार हो जाते हैं।आपके पति भी उन्हीं में से एक है।

आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने पति की शादी को अदालत में अर्जी देकर ख़ारिज कर सकती है। साथ ही अपने पति को कानूनी रूप से सजा भी दे सकती है। इसके लिए आपको स्वयं अपने बच्चों के साथ चलकर अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवानी होगी।

रिपोर्ट लिखवाने से क्या होगा?

पुलिस के पास रिपोर्ट लिखवाने से कानून का साथ मिलेगा। दूसरी ओर आपको अपने पति की दूसरी शादी को ख़ारिज करवाने में कानूनी सहायता मिलेगी।

अगर आपके पास शादीशुदा होने का सबूत है। साथ ही दस्तावेज जैसे वोटर कार्ड, राशन कार्ड, मैरेज सर्टिफिकेट भी अपने साथ अवश्य लें जाएं। ताकि प्रमाण के तौर पर आप दस्तावेजों का भरपूर लाभ उठा सकें। 

रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी 

आपके द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्यवाही करेगी। उसके बाद पुलिस आपके पति को गिरफ्तार करके उन्हें अदालत में पेश करके सजा भी दिलवाएंगे।

बिना तलाक के दूसरी शादी अपराध है

आपके पति को अदालत इसलिए सजा देगी कारण उन्होंने बिना आपसे तलाक दिए दूसरी शादी की है। दूसरी ओर कानून आपके पति को सजा देने के साथ-साथ उनकी दूसरी शादी को अवैध शादी घोषित कर अमान्य देगा।

देश का कानून तोड़ने के अपराध के लिए लंबे समय तक आपके पति जेल में रहेंगे। 

तलाक लेकर अगर शादी करें तो?

यदि आपके पति आपके साथ नहीं रहना चाहते हैं। आपको तलाक देकर शादी करना चाहते हैं। तो वह दूसरी शादी आपको तलाक देकर कर सकते हैं।

लेकिन तलाक के बाद भी उनका दायित्व आप दोनों के बच्चों के लिए रहेगा। जब तक आपके दोनों बच्चे 18 साल के नहीं होंगे। तब तक आपके पति को उनके लिए आपको खर्चा देना होगा। ताकि बच्चों की हर ज़रूरत पूरी हो सके।

अदालत से इसी शर्त पर ही आप तलाक की मंजूरी देना। इससे आपके बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा।

Next ad

Related Articles

Back to top button