रिलेशनशीपशादी विवाहसंबंधसलाह / मार्गदर्शन

मै क्लास के एक लड़के से प्यार करती हु। उससे शादी करू या नहीं?

मैं कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक स्टूडेंट हूं और मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से बिलॉन्ग करती हूं। मैं मेरी क्लास में पढ़ने वाले लड़के से शादी करना चाहती हूं। वह लड़का बहुत ही अच्छा है। पढ़ने में भी बहुत इंटेलिजेंट है और एक अच्छे परिवार को बिलोंग करता है। हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और हम दोनों आपस में शादी करना चाहते हैं। लेकिन हमारी शादी के लिए शायद हमारे परिवार वाले परेशानी खड़ी कर सकते हैं। क्योंकि अभी हम स्टूडेंट है तो शादी करना पॉसिबल नहीं है। आप ही बताइए आखिर मैं क्या करूं। उस लड़के से शादी कैसे करू। उसके फैमिली वाले तो एक पर शायद मान भी जाएंगे लेकिन मेरे परिवार वालों का मानना बहुत मुश्किल है। मैं बहुत अच्छे से जानती हूं कि भविष्य में मुझे शायद बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ जाए। लेकिन फिर भी हम चाहते हैं कि हम एक दूसरे के साथ पूरा जीवन साथ गुजारे। इस बात को हमारा परिवार और यह समाज शायद अब तक नहीं करेगा तो हम क्या करें…

हमारी सलाह : मै क्लास के एक लड़के से प्यार करती हु। उससे शादी करू या नहीं?

देखिए सबसे पहले आपको बता देना चाहते हैं कि आप एक स्टूडेंट है और अभी आपकी उम्र मुश्किल से 15 या 16 साल की होगी। तो कानून के हिसाब से भी अभी आप नाबालिक है। आप शादी नहीं कर सकते हैं क्योंकि उम्र का यह पड़ाव ऐसा होता है इसमें हर लड़के लड़की का एक दूसरे के प्रति आकर्षण अलग ही होता है। ऐसे में शादी करना हर कोई सोचता है। क्योंकि लड़का लड़की एक दूसरे के प्रति अट्रेक्ट होते हैं। उनके मन में हर चीज को लेकर अलग ही आकर्षण भाव होता है। ऐसे में आप भी पढ़ने वाली छात्रा है और आप उससे प्यार करती हैं जो कि स्टूडेंट है। अभी आप दोनों को इस चीज का सही ज्ञान नहीं है कि आप जीवन भर साथ चल सकते है या नहीं। 

आकर्षण ऐसी चीज है जो की आज आपको उस लड़के के साथ हैं। जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाएगी। आपकी ये आकर्षक की चीजें बदल जाएगी। अभी एक तरह से कह सकते हैं कि आपके अंदर बचपना है।

शादी शब्द कहने को बहुत छोटा है लेकिन इस शादी के बंधन में बंद कर घर परिवार समाज सब की जिम्मेदारी को निभा पाना बहुत मुश्किल है। अभी आपकी उम्र इतनी नहीं है कि आप उन जिम्मेदारियों को उठा पाओ। अभी आप बहुत छोटे हो। फिलहाल आपको अपने भविष्य के बारे में आपकी पढ़ाई के बारे में सोचना जरूरी है। आप भविष्य में क्या करना चाहते हो। अभी यह उम्र आपकी कैरियर को बनाने की है।

 आप अच्छा कैरियर बनाने के बारे में सोचोगे तो ज्यादा अच्छा होगा अभी आपको उस लड़के को भी समझाना होगा। कि अपने कैरियर के बारे में फोकस करें। आप दोनों अच्छे फ्रेंड रहकर भी साथ चल सकते हैं। लेकिन शादी जैसा शब्द आपके दिमाग में नहीं आना चाहिए। अभी आप एक अच्छे फ्रेंड बन के अपनी पढ़ाई को कंप्लीट करो। उसके बाद आपको अपने कैरियर बनाने के बारे में सोचना चाहिए। एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए जीवन में अभी आप कैरियर बनाने के बारे में सोचो। उसके बाद जब आप 5 से 7 साल के अंदर अपना कैरियर बना लोगे। अपने पैरों पर खड़े हो जाओगे उसके बाद आप दोनों समझ पाओगे कि आप जिंदगी भर साथ निभा पाओगे या नहीं निभा पाओगे।

हमारी सलाह तो आपके लिए यही रहेगी कि आप अभी शादी का विचार अपने मन से हटा दें क्योंकि कानून के हिसाब से परिवार समाज सभी के हिसाब से अभी शादी का निर्णय बिल्कुल सही नहीं है। फिलहाल आपको अपना कैरियर अपनी पढ़ाई के बारे में ही सोचना होगा।

इसके अलावा आप जानते ही हो कि इन दिनों कितने क्राइम हमारे देश में हो रहे हैं तो आप उस लड़के को कितना जानते है? पहले तो आपको यह समझना जरूरी है कि सामने वाले के मन में आपके लिए सही फीलिंग मौजूद  है या नही। पहले उस लड़के को अच्छे से समझो जानो और अच्छे फ्रेंड की तरह दोनों साथ बढ़ो। 

क्या दोस्त रहकर आप अपनी लाइफ में थोड़ा आगे नहीं बढ़ सकते। अपने कैरियर पर फोकस नहीं कर सकते हो। मतलब शादी के बाद में ऐसा क्या होता है कि आप ने यह निर्णय बना लिया कि आपको शादी भी करनी है। क्या बिना शादी के आप एक दूसरे के साथ नहीं रह सकते हैं। क्या आप दोनों अच्छे फ्रेंड बन के नहीं रह सकते हैं। इसीलिए आप दोनों अपनी पढ़ाई पर पहले ध्यान दें।

 इससे आपके घर परिवार वालों को भी कोई आपत्ति नहीं होगी और जब आप दोनों काबिल हो जाओगे।किसी के ऊपर डिपेंड नहीं रहोगे तो अपने डिसीजन खुद लेने की क्षमता आप में होगी। तब शायद आपके घर परिवार वाले भी आपकी शादी के बीच में रुकावट नहीं डाले। शादी का फैसला अपने मन से निकाल दे। अभी आपकी उम्र शादी की नही है।

Next ad

Related Articles

Back to top button