5 टिप्सRELIGION AND SPIRITUALITYगुप्त रहस्यघरेलू समस्याचाणक्य नीतिज्योतिषधार्मिकपति पत्नी

ऐसी पत्नी पति को अमीर बनाती है

आपने देखा होगा, की शादी के बाद कई लोगों की किस्मत बदलती है। वो धनवान और अमीर बन जाते है। पता है क्यों ? जानिए ऐसी पत्नी पति को अमीर बनाती है । घर पति और पत्नी दोनों से चलता है। भले ही पत्नी कामकाजी ना हो फिर भी वह अपने कर्मों से, अपने पति की किस्मत और घर परिवार की जिम्मेदारियां बखूबी संभाल लेती है। आइए जानते हैं कि पत्नी के ऐसे कौन से कार्य हैं, जो उसके पति की तरक्की को पक्का कर देते हैं। एक पत्नी ऐसे कौन से कार्य कर सकती है, जो उसके पति को अमीर बना दे।

ऐसी पत्नी पति को अमीर बनाती है

हिंदू मान्यताओं के अनुसार पति पत्नी की अर्धांगिनी हैं। पत्नी के भाग्य का असर पति के भाग्य पर भी पड़ता है। यही कारण है कि शादी के बाद व्यक्ति के भाग्य में बदलाव आने लगता है। यह भी माना जाता है, कि पतिव्रता पत्नी अपने पति की बिगड़ी हुई किस्मत को सवारने की क्षमता रखती है। यदि किसी व्यक्ति का भाग्य साथ नहीं दे रहा है, तो ज्योतिष शास्त्र में बहुत सारे उपाय बताए गए हैं।

यदि ये उपाय पत्नी के द्वारा किया जाता है, तो व्यक्ति के जीवन में खुशहाली अपने आप आने लगेगी। हम सभी को यह पता है और हमने अपने घरों में भी यह सुना है, कि महिलाएं लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं। हिंदू शास्त्रों में भी स्त्रियों को लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। माना जाता है, कि जो स्त्री प्रतिदिन पूजा पाठ करती है। उसे उसका फल तो मिलता ही है, साथ ही उसके पति की किस्मत भी चमकने लगती है।

पति के लिए महिलाओं के सुकर्म।

घर की महिलाएं प्रतिदिन सुबह उठकर तुलसी जी को एक लोटा  शुद्ध जल अर्पित करें। इसके बाद उन्हें अपने पारिवारिक जीवन में चल रहे, परेशानियों की प्रार्थना तुलसी जी से करनी चाहिए। घर की महिलाओं को हर सुबह स्नान करके तांबे के लोटे में गंगाजल लेकर पूरे घर में उसका छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से हमेशा पवित्र रहता है, तथा घर में किसी भी तरह की नकारात्मक शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती। ऐसा माना जाता है, कि इस प्रकार के उपाय घर की शांति के लिए करती हैं, तो घर में हमेशा तरक्की होती है, साथ ही घर में समृद्धि भी आती है। ऐसी पत्नी पति को अमीर बनाती है

पति की किस्मत चमकाने के अन्य उपाय।

पति की किस्मत चमकाने के लिए पत्नी को अपने पति के जितना लंबा, यानी उनके कद के बराबर मोटा काला धागा लेकर, उसमे 51 गांठ में बांधकर अपने इष्ट देव के पूजा स्थान पर रख देना चाहिए। गांठ बांधते वक्त महिला को भगवान से यह प्रार्थना करनी चाहिए, कि उसके पति की किस्मत में चल रही परेशानियों को जल्द दूर करें। इस धागे को पत्नी अपने पति के दाएं हाथ की कलाई या बाएं हाथ की भुजा या फिर, कमर के नीचे बांध देना चाहिए। इस उपाय से पति की किस्मत धीरे-धीरे खुलने लगेगी। धागे को बांधते समय ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में उसे किसी से नहीं बताना और मौन अवस्था में रहना है। 

धागा बांधने के बाद यदि धागा बच जाए, तो धागे को काटने के लिए किसी भी लोहे की सामग्री का इस्तेमाल ना करें और ना ही उसे तोड़ने की कोशिश करे। धागे को जलाने की कोशिश  भी ना करें। जो धागा बच गया है, उसे ऐसे ही लटकता हुआ छोड़ दें। इस उपाय को करने आपके पति के जीवन में सभी नकारात्मक परेशानियां खत्म हो जाएंगी और यदि उनके कुंडली में कोई ग्रह दोष है, तो वह भी शांत हो जाएगा।

पति की किस्मत चमकाने का दूसरा उपाय

यदि आप अपने पति की किस्मत को दुगने रूप से चमकाना चाहती हैं, तो आपको इस उपाय को लगातार तीन सोमवार करना है। उपायों को करते समय आपको यह ध्यान रखना है, घर में कोई भी व्यक्ति मांसाहार और शराब का सेवन ना करें। अन्यथा यह उपाय विफल हो जाएगा। इसके लिए आपको तीन सोमवार के व्रत रखने हैं।

 तीनों सोमवार की सुबह स्नान आदि करने के बाद एक तांबे के लोटे में गाय का कच्चा दूध लेकर, आपको शिव मंदिर जाना है, और उसे शिवलिंग पर चढ़ाना है। दूध चढ़ाते समय निरंतर ओम नमः शिवाय का जाप करते रहे। इसके बाद लौटे में थोड़ा सा जल बचाकर, इसे वापस घर लेकर आए। इस दूध में थोड़ी सी मात्रा में और दूध मिलाकर चावल की खीर बनाएं और अपने पति को इसका सेवन करने को कहें। इस प्रभावशाली उपाय से आपके पति के किस्मत चमक सकती है।  इससे आपके पति के जीवन से सभी बाधाएं और दुर्भाग्य दूर करने के लिए आपको भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पति के उन्नति का मार्ग भी खुल जाएगा।

तरक्की के लिए तीसरा उपाय

पति की तरक्की के लिए यह एक तांत्रिक विधि है। इस विधि को करने के लिए आपको यह ध्यान रखना होगा, कि आप इसे हर 6 महीने में एक बार करना है। तभी आपके पति का भाग्य उदय बना रहेगा। इस उपाय को करने के लिए आप किसी भी दिन का सांझ का समय चुन सकते हैं। शाम को एक लोहे की कील से 51 बार घड़ी की दिशा में कील को अपने पति के सिर से पैर तक घुमाए। इसके बाद लोहे की कील को ले जाकर, घर से दूर किसी पीपल के या बरगद के पेड़ की जड़ में गाड़ देंगे और बिना पीछे मुड़े वापस घर आ जाए। इससे पति के जीवन में धन का आगमन होने लगेगा। यह उपाय भारत के दक्षिण क्षेत्रों में अधिक किया जाता है। ऐसी पत्नी पति को अमीर बनाती है

पति की किस्मत चमकाने के घरेलू उपाय

  1. पति की किस्मत को चमकाने के लिए आप उनके नहाने के पानी में थोड़ा सा समुंद्री या सेंधा नमक डाल दें। ऐसा करने से उनके जीवन में सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी। और यदि कोई ग्रह दोष है तो वह भी समाप्त हो जाएगा। 
  2. अपने पति से रोज सुबह उठकर सूरज को प्रणाम करने के लिए बोले। ऐसा करने से आपके पति की कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होगा और उनके जीवन में प्रकाश की तरह भाग्य उदय होने लगेगा। 
  3. अपने पति से कहे कि महीने में एक बार शनिवार के दिन जाकर शनि मंदिर में तिल के तेल में छाया दान करें। ऐसा करने से आपके पति का दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाएगा। 
  4. यदि आपके घर के आसपास कोई नदी या तालाब है, तो आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर अपने पति से तालाब में रहने वाली मछलियों को खिलाने के लिए कहें। इससे आपके पति की किस्मत में सुधार होने लगेगा। 
  5. रोज पति के हाथों से 51 दिनों तक एक चम्मच आटा और एक चम्मच चीनी घर के आंगन में चींटियों के लिए जरूर रखवाए। ऐसा करने से पति के जीवन में आ रही तरक्की के रास्ते में सारी बाधाएं दूर हो जाएंगे।
  6. प्रत्येक गुरुवार को करने के जल अर्पित करवाएं। माना जाता है, कि पीपल के पेड़ में श्री विष्णु विराजमान रहते हैं, जो भी पति-पत्नी सच्चे मन से पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करते हैं, भगवान विष्णु की कृपा से उनके जीवन में सुख शांति आने लगती है।

ग्रह दोष

किसी भी व्यक्ति के जीवन बुरे दिन आने के बहुत सारे कारण हो हो सकते है। हो सकता है, व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह दोष हो या पित्र दोष हो या कभी-कभी उसके कर्म भी उसे परेशान करते हैं। हालांकि हम आपको यह सलाह देते हैं, कि यदि आप अच्छे कर्म करेंगे तो आपका दुर्भाग्य भी अच्छे किस्मत में बदल सकता है।

Next ad

Related Articles

Back to top button