मनोरंजनरिलेशनशीपलाईफ स्टाइलसंबंधस्पेशल

कुंवारी लड़की का शादी से पहले प्यार में पड़ना सही या गलत

क्या कहीं लिखा हुआ है कि शादी से पहले एक लड़की किसी के प्यार में नहीं पड़ सकती। यदि ऐसा कहीं लिखा भी है तो वह लिखावट पूरी तरह से गलत है। हर किसी को अधिकार है कि वह किसी और से प्यार कर सकें।

कुंवारी लड़की का शादी से पहले प्यार में पड़ना सही या गलत

लेकिन हमारे समाज में और हमारे आसपास में रहने वाले कुछ लोग। इस बात को बिल्कुल भी सही नहीं मानते। उनके अनुसार लड़कियों को शादी से पहले प्यार जैसी गलती तो करना ही नहीं चाहिए। वरना उनके खानदान का नाम बदनाम होता है।

लेकिन हमारे अनुसार शादी से पहले लड़कियों का प्यार करना बिल्कुल सही है।

कुंवारी लड़की को पूरी आजादी है किसी से प्यार करने की

जिस तरह से हमारे समाज में एक अविवाहित लड़के को प्यार करने की इजाजत है। या फिर उसके प्यार करने पर लोग एतराज नहीं करते। ठीक उसी प्रकार से हमारे समाज में कुंवारी लड़कियों को भी प्यार करने का पूरा हक है। उस पर किसी भी प्रकार का रोकटोट नहीं लगानी चाहिए। केवल एक लड़की है। इस वजह से उसे प्यार करने से रोकना सही नहीं है।

प्यार करें लेकिन सावधानी से

लड़कियों को प्यार करना चाहिए। लेकिन बहुत ही सावधानी से इसके पीछे की वजह यह है कि कई बार लड़कियां प्यार में अंधी हो जाती हैं और वह यह तक भूल जाती हैं कि प्यार में एक सीमा होती है। उस सीमा को लांघनी नहीं चाहिए। जब लड़की प्यार में अंधी होकर एक सीमा को तोड़ देती है। तब हमारा समाज उसे गलत मानता है। इसलिए कभी भी प्यार में असावधानी नहीं बरतनी चाहिए।

प्यार जीवन को खूबसूरत बना देता है

प्यार करना कोई गलत बात नहीं है। आज तक जितने भी लोगों ने सच्चे दिल से प्यार किया है। वह सभी लोग प्यार को अपने जीवन के खूबसूरत एहसास कहते हैं। उन लोगों के अनुसार प्यार से बेहतर चीज इस दुनिया में कुछ और हो ही नहीं सकता है। बहुत ही लकी लोग होते हैं। वह लोग जिनको उनके जीवन में सच्चा प्यार मिलता है।

प्यार व्यक्ति को बहुत कुछ सिखाता है

शादी से पहले एक कुंवारी लड़की का किसी के प्यार में पड़ना बुरी बात नहीं है। लेकिन यदि वह प्यार आपको गलत रास्ते में ले जाता है। तो फिर वह प्यार बुरा ही साबित होता है।

इसलिए जो भी लड़कियां शादी से पहले प्यार करती हैं। उन्हें इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि वह जिस व्यक्ति से प्यार कर रही है। वह उनके काबिल है या नहीं। 

हमारे समाज में लड़कियों के शादी से पहले प्यार करने को क्यों बुरा कहा जाता है?

लड़कियों का चरित्र जो होता है ना वह कांच के टुकड़ों के जैसा होता है। यदि किसी ने उस कांच को ही तोड़ दिया। तो वापस से जोड़ना ही मुश्किल हो जाता है। इसलिए आज भी हमारे समाज में उन लड़कियों को गलत कहा जाता है। जो शादी से पहले प्यार करने की हिम्मत करती हैं।

कई बार ऐसा देखने को भी मिलता है कि लड़कियां प्यार में अंधी हो जाती हैं। उन्हें इतना लोभ लालच दिखाया जाता है कि वह किसी भी बुरे इंसान को सही समझ लेती हैं। उनके प्यार में पड़कर वह अपनी खुद की जिंदगी बर्बाद कर लेती है।

Next ad

Related Articles

Back to top button