5 टिप्सइतिहासगुप्त रहस्यग्रहणज्योतिषत्योहारधार्मिकलाईफ स्टाइलव्रत कथा

2023 चंद्र ग्रहण काल में बिल्कुल मत करना ये गलती वरना बरबाद हो जाओगे

दोस्तों, हमारे हिन्दू धर्म में ग्रहण से जुड़ी कई मान्यताएं है जिसका पालन करना अत्यंत ही आवश्यक होता है फिर चाहे वो सूर्यग्रहण हो या चंद्रग्रहण । लोग सबसे ज्यादा भयभीत भी इसी बात से होते है कि हमें चंद्रग्रहण काल में क्या करना चाहिए और क्या नही करना चाहिए? अगर आप भी इसी दुविधा में है तो हमारे आज के आर्टिकल को लास्ट तक अवश्य पढ़ियेगा क्योंकि आज हम आपको चंद्र ग्रहण काल में बिल्कुल मत करना ये गलती वरना बरबाद हो जाओगे इसके बारे में विस्तार से बताने वाले है ताकि आपके जीवन में इस साल के 2023 चंद्रग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़े।

चंद्र ग्रहण काल में क्या करें क्या ना करें?

 हिन्दू शास्त्र में चंद्र ग्रहण को लेकर कई मान्यताएं जुड़ी है जिसके अनुसार चंद्र ग्रहण में कई नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।  हर साल लगने वाला ग्रहण अपने आप में ही बहुत महत्वपूर्ण होता है और जैसा कि हम सभी जानते है कि चंद्रग्रहण लगने से पहले सूतक काल लग जाता है जिससे जुड़े नियमों को मानना बहुत जरूरी होता है। गर्भवती महिलाओं से लेकर , बीमार व्यक्तियों तक ग्रहण का प्रभाव पड़ता है इसलिए ग्रहण के दौरान कई ऐसी चीजें है जिसका हमें अवश्य ध्यान रखना चाहिए :-

गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान

चंद्रग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि उन्हें या उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के दौरान नुकीली और धारदार चीजों का इस्तेमाल नही करना चाहिए , ऐसा करने से गर्भ में पल रहे बच्चे को जन्मोपरांत शारीरिक विकलांगता या दिव्यांगता का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान शरीर का कोई भाग खुजाना या काटना नही चाहिए , इसका भी दुष्प्रभाव होने वाले बच्चे की सेहत और शारीरिक विकास पर पड़ता है। 

भोजन ग्रहण न करें 

चंद्रग्रहण काल में हमें भोजन नही पकाना चाहिए और न ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। आप चंद्र ग्रहण लगने से पहले या चंद्रग्रहण के उपरांत भोजन कर लें क्योंकि ग्रहण के दौरान खाना खाने से इसका हमारे सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही साथ अगर आपके यहां कुछ भोजन बच गया हो तो आप उस भोजन के बर्तन के ऊपर एक तुलसी का पत्ता अवश्य रखें इससे ग्रहण के बाद भी खाना दूषित नही होता है। 

घर को शुद्ध करें

ग्रहण के दौरान जो भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हमारे ऊपर पड़ता है उसे दूर करने के लिए ग्रहण खत्म होने के बाद सबसे पहले अपने घर को गंगाजल से शुद्ध कर लें। आपको अपने घर के मंदिर से लेकर आंगन तक में गंगाजल का छिड़काव करके घर को शुद्ध कर लेना है। इसके बाद जरूरतमंद को अनाज का दान दें। ऐसा करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव का नाश होता है और ईश्वर की अनुकम्पा बनी रहती है। इसके अलावा चंद्रग्रहण के दौरान मंत्रो जप करना बहुत शुभ माना जाता है।

गुरु मंत्र का जप

2023 चंद्रग्रहण काल खत्म होने पर आपको शिव जी की पूजा करनी चाहिए और मंगल कामना करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रग्रहण के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए हमें गुरु मंत्र का जप करना चाहिए। इस चंद्रग्रहण काल के दौरान आपको गुरु ग्रह के बीज मंत्र का जप करना चाहिए ताकि ग्रहण से आई नकारात्मक ऊर्जा को खत्म किया जा सके।  आप चाहें तो महामृत्युंजय मंत्र , गायत्री मंत्र या किसी भी अन्य मंत्र का जप कर सकते है। 

ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान अवश्य करें

चंद्र ग्रहण लगने के दौरान कई नकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है जो आपको शारीरिक या आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। कई राशिफल वालो पर तो चंद्रग्रहण का बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है जिस कारण व्यक्ति को काफी नुकसान उठाना पड़ता है इसलिए ग्रहण समाप्ति के तुरंत बाद खुद को शुद्ध करने का काम कर लें। जैसे ही ग्रहण खत्म होता है आपको सर्वप्रथम स्नान कर लेना चाहिए । अगर सम्भव हो तो किसी पवित्र नदी पर जाकर भी आप स्नान कर सकते है और अगर ऐसा संभव न हो आप घर पर ही स्नान करके गंगाजल से अपने घर को शुद्ध कर लें और फिर पूजा पाठ आदि करें। चंद्र ग्रहण काल में बिल्कुल मत करना ये गलती वरना बरबाद हो जाओगे

समाप्ति के बाद दान पुण्य करें

 हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के बाद दान पुण्य करना बहुत ही फलदायी माना जाता है इसलिए ग्रहण खत्म होने के बाद जरूरत मंद लोगों को अनाज, कपड़ें या दूध आदि का दान अवश्य करें। चंद्र देव को सफेद रंग बहुत प्रिय है इसलिए चंद्रग्रहण काल के दौरान सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें । माना जाता है कि ऐसा करने से घर में होने वाले क्लेश दूर हो जाते है।

2023 साल का पहला चंद्रग्रहण कब है?

बुद्ध पूर्णिमा के दिन 05 मई 2023 को 2023 का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इस साल 2 बार चंद्रग्रहण है।
शुक्रवार रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर मध्य रात्री के 01 बजकर 02 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा।

05 मई 2023 का चंद्रग्रहण कीन राशियों के लिए अशुभ होगा?

मेष, वृषभ, कर्क और सिंह राशि के लिए 05 मई 2023 का चंद्रग्रहण अशुभ होगा। अप्रिय घटना घट सकती है, सेहत और नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अनजान व्यक्ति से सावधान रहिए।

Next ad

Related Articles

Back to top button