5 टिप्सRELIGION AND SPIRITUALITYआयुर्वेदइतिहासगुप्त रहस्यधार्मिकपरंपरालाईफ स्टाइल

घर में लगी तुलसी भी देती है अप्रिय घटना के संकेत, रखें 10 बात का विशेष ध्यान

जब भी कोई मुसीबत आने वाली होती है, तो आपको यह महसूस हुआ होगा, कि घर में लगी तुलसी भी देती है अप्रिय घटना के संकेत, रखें 10 बात का विशेष ध्यान । बुरे संकेतों का असर सबसे पहले आपके घर के बाहर लगी तुलसी पर होता है। आप आपने घर की तुलसी के पौधे का चाहे जितना मर्जी ध्यान रखें, लेकिन अगर किसी अशुभ स्थिति का आगमन होने से पहले ही,तुलसी के पौधे पर इसका असर होने लगता है।

घर में लगी तुलसी भी देती है अप्रिय घटना के संकेत, रखें 10 बात का विशेष ध्यान

धीरे-धीरे तुलसी का पौधा अपने आप सूखने लगता है, या अचानक से तुलसी के पौधे की पत्तियां पीली होकर झड़ जाती है। इसका अर्थ यही है, कि आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए।

1. पुराणों और शास्त्रों की मान्यता

हमारे पूर्वजों के द्वारा और शास्त्रों में भी यह पहले ही बताया 

जा चुका है, कि यदि किसी घर में मुसीबत आने वाली है, तो उस घर से सबसे पहले माता लक्ष्मी अर्थात तुलसी जी वहां से चली जाती है। घर में यदि दरिद्रता अशांति या क्लेश का वास होता है, तो भी लक्ष्मी जी वहां से अपना निवास स्थान बदल देती है। ज्योतिष के अनुसार यह तभी संभव होता है, जब बुध ग्रह अपनी स्थान परिवर्तित करते हैं। बुध का प्रभाव हरे रंग पर सबसे अधिक होता है, और बुध को पेड़ पौधों से जोड़कर देखा जाने वाला ग्रह है।

2. तुलसी से जुड़े बुध ग्रह की मान्यता।

बुध ग्रह अपने अच्छे और बुरे प्रभाव की वजह से, जातकों के जीवन पर असर डालते हैं। यदि बुध ग्रह अशुभ स्थिति में है, तो उनका अशुभ प्रभाव जातकों को प्राप्त होगा और यदि बुध ग्रह जातक की राशि में शुभ अवस्था में बैठे हैं, तो जातक दिन-रात प्रगति करता है। इसकी क्षमता का प्रभाव तुलसी के पौधे पर रहता है। बुध ग्रह के प्रभाव से हर तरह के पेड़ पौधे हरे भरे और खिले खिले लगते हैं। हर रोज तुलसी की चार पत्तियां खाली पेट ग्रहण करने से मधुमेह, खून की कमी और कब्ज के दोष दूर हो जाते हैं। मां तुलसी के पास बैठकर कुछ समय व्यतीत करने से अस्थमा और सांस लेने जैसी बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाता है।

3. लाल चुनरी चढ़ाना अशुभ 

बहुत सारे लोग पूजा करते समय तुलसी माता को लाल या पीले रंग की चुनरी चढ़ाते हैं। लाल और पीला रंग मंगल ग्रह से संबंधित है। जबकि तुलसी का पौधा बुध ग्रह से संबंधित है। बुध ग्रह और मंगल ग्रह आपस में शत्रु हैं। बुध ग्रह के मित्र शुक्र देव और शनि देव हैं। इसीलिए तुलसी माता को सफेद, नीली चुनरी अर्पित करनी चाहिए। जिससे घर में धन-संपत्ति का वास बना रहे।

4. तुलसी के पौधों की संख्या

कभी भी घर में एक साथ बहुत सारे तुलसी के पौधे ना लगाएं। यदि घर में तुलसी के पौधे बहुत सारे इकट्ठे हो गए हैं, तो इन्हें पास के मंदिर में दान कर देना चाहिए। इसके अलावा घर में कभी भी जोड़े में तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। हमेशा 1,3,5,या 7 के क्रम में तुलसी का पौधा घर में रखा जा सकता है। रसोईघर स्नान घर के पास तुलसी का पौधा ना लगाएं। पूजा घर के कमरे की खिड़की के पास तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है। तुलसी को स्पर्श करने के लिए हमेशा साफ और स्वच्छ हाथों का इस्तेमाल करें। यदि तुलसी को अस्वच्छता के साथ स्पर्श किया जाता है, तो इससे लक्ष्मी जी रुष्ट हो जा सकती हैं।

5. तुलसी के पास ना रखें यह चीजें।

तुलसी सभी पौधों में सबसे पवित्र पौधा है। तुलसी के पौधे के पास हमेशा साफ सफाई रखें। यदि तुलसी के पौधे के पास गंदगी जमा होती है, तो इससे घर को आर्थिक हानि होती है। मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे के पास शिवलिंग, झाड़ू, कांटेदार पौधों, जूते चप्पल नहीं रखनी चाहिए। इन सभी चीजों से मां लक्ष्मी नाराज हो कर चली जाती है। तुलसी के पौधे के पास अन्य किसी प्रकार का पौधा ना लगाएं।

6. तुलसी से जुड़े अशुभ संकेत।

  1. दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। यदि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाया जाता है, तो यह अशुभ फल देने लगती है। तुलसी को हमेशा उत्तर दिशा में लगाना चाहिए, क्योंकि उत्तर दिशा बुध ग्रह से संबंधित है।
  2. तुलसी का पौधा जमीन की बजाय मिट्टी के गमले में लगाना चाहिए। जमीन में लगाने से तुलसी घर के सदस्यों के ऊपर बुरा प्रभाव डालना शुरू कर देती है।
  3. यदि तुलसी का पौधा घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाया जाता है, तो इससे धन की समस्या पैदा होती है। घर में आमदनी कम और खर्चे ज्यादा होने लगते हैं।
  4. नेत्रोय कोण में तुलसी घर में लगाने से अधर्म कर्मों को प्राथमिकता मिलने लगती है। इससे घर के लोग गलत कार्यों में संलिप्त होने लगते हैं। घर में लोग भ्रष्टाचार, चोरी,जैसे काम करने लगते है।
  5. कभी भी रविवार के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़े जाते। ना ही तुलसी के पौधे में पानी दिया जाता है। यदि ऐसा किया जाता है, तो इससे लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं।
  6. दक्षिण दिशा में पितरों का वास होता है। इस दिशा में तुलसी का पौधा ना रखें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपको आर्थिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ेगी।

7. मुख्य द्वार पर वर्जित तुलसी का पौधा 

घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा लगाना वर्जित माना गया है। घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ दायक होता है। वास्तु नियमों की माने तो मुख्य द्वार पर तुलसी लगाने से घर में नकारात्मक विचार और उर्जा आने लगती है।

8. कब लगाना चाहिए तुलसी

तुलसी का पौधा लगाने के लिए कार्तिक का महीना सबसे शुद्ध और पवित्र माना गया है। यदि आप कार्तिक महीने में तुलसी का पौधा घर लेकर आती हैं, तो आपके घर में लक्ष्मी जी आएंगी, क्योंकि तुलसी के पौधे में साक्षात लक्ष्मी माता का स्वरूप होता है।

यदि संभव हो तो तुलसी का पौधा कार्तिक मास की गुरुवार के दिन लगाना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु का सर्वश्रेष्ठ दिन है। भगवान विष्णु और कृष्ण को तुलसी का पौधा अति प्रिय है।

9. तुलसी को छूना वर्जित

यदि आपके घर में तुलसी के बहुत सारे पौधे हैं, तो आपको उसमें से केवल एक तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। संध्या के समय तुलसी को स्पर्श करना वंचित है। इसके अलावा एकादशी ग्रहण के दिन तुलसी के पौधों को हाथ नहीं लगाया जाता, ना ही रविवार के दिन तुलसी के पौधे में पानी डाला जाता है।

10. तुलसी का सिंदूरदान

तुलसी के पौधे को सिंदूर लगाने को लेकर भी लोग काफी बुरा मानते हैं, लेकिन हिंदू मान्यता के अनुसार तुलसी जी के पत्तों पर सिंदूर लगाया जा सकता है। साथ ही तुलसी में कच्चा दूध भी चढ़ाया जाता है। यह माना जाता है, कि कच्चा दूध चढ़ाने से मनुष्य के जीवन का दुर्भाग्य दूर होता है।

11. गणेश और महादेव को वर्जित

भगवान गणेश और शंकर जी को तुलसी का पत्ता अर्पित नहीं किया जाता। भगवान गणेश और महादेव जी को छोड़कर आप सभी देवी देवताओं को तुलसी का पत्ता भोग लगा सकते हैं।

जूते रखने की जगह तुलसी का पौधा क्यों नहीं लगाया जाता?

ऐसा स्थान जहां कूड़ा कबाड़ा या जूते चप्पल रखे जाते हैं। तुलसी का पौधा रखना वर्जित माना गया है। यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे लक्ष्मी जी नाराज होकर, आपके घर से चली जाएंगी और आपके जीवन में आर्थिक संकट आने लगेंगे।

अगर तुलसी का पौधा घर की छत पर लगाया तो क्या होता है?

तुलसी का पौधा घर की छत पर नहीं लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा घर की छत पर लगाने से बुध ग्रह नाराज हो जाते हैं, और व्यक्ति के जीवन में मानसिक विकारों को बढ़ाने लगते हैं। तुलसी का पौधा घर के अंदर ग्राउंड बिल्डिंग में भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसे जगहों पर तुलसी लगाने से मनुष्य के  भीतर विकारों को बढ़ने का मौका मिल जाता है।

Next ad

Related Articles

Back to top button