इतिहासज्योतिषधार्मिकभविष्य

हो जाओ सावधान सूर्य एवं बृहस्पति योग बिगाड़ सकता है काम

सूर्य एवं बृहस्पति के योग का असर किस राशि पर अच्छा और किस राशि पर बुरा प्रभाव पड़ने वाला है?

बृहस्पति और सूर्य के बीच में अच्छा संबंध है। इसलिए कुंभ राशि वालों के लिए उनके साथ रहना शुभ माना जाता है। वहीं, तीन राशियों के लोगों को इस समय सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। कारण सूर्य एवं बृहस्पति का योग कुंभ राशि में हो रहा है। जिसके कारण कुछ राशि प्रभावित होंगे। वहीं दूसरी ओर कुछ राशियों पर इस योग का असर शुभ होगा। आइए जानते हैं कि सूर्य और बृहस्पति का यह मिलन आपके लिए अच्छा है या बुरा।

कौन सी राशि पर शुभ असर पड़ने वाला है?

मेष

आर्थिक मामले की यदि बात की जाएं तो यह समय विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आपका भाग्य और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि आपके वित्तीय पक्ष को मजबूत करेगी। इस दौरान शुरू की गई कोई भी नई गतिविधियां आपको तरक्की दिलाएंगी।

मिथुन

बृहस्पति और सूर्य की इस युति पर मिथुन राशि में जन्म लेने वालों के लिए शुभ समय लेकर आया है। जो लोग एक नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं। उनके सामने इस बार कई सारे नए अवसर आएंगे। अगर आप समझदारी से काम लेंगे। तो यह आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

धनु

धनु राशि में जन्म लेने वालों के लिए बृहस्पति और सूर्य का योग आपको नए साहस और आत्मविश्वास से भरने वाला है। इस दौरान आप अपने जीवन में कुछ भी हासिल करने में सफल होंगे। खुद पर विश्वास करने से आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी। यह समय आपको महान कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। जैसे कि समाज सेवा।

सिंह

जो लोग रोमांटिक रिश्ते को शादी में बदलने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा समय है। बेझिझक अपने पार्टनर को प्रपोज करें और अपने लव लाइफ को एक नया नाम एवं पहचान दीजिए।

किस राशि के जातकों को सावधान रहना चाहिए?

वृषभ

कार्यक्षेत्र में आपको अचानक कुछ परेशानी हो सकती है। यह समय आपके गुस्से को बढ़ा सकता है, जिससे आपकी छवि खराब होगी और आपके काम में बाधा भी आ सकती है।

कर्क

अचानक आर्थिक नुकसान हो सकता है, आपको। इसलिए जितना हो सके आर्थिक मामलों से अवगत रहें। बेवजह के खर्चे से बचें, नहीं तो मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

कन्या

कन्या राशि में जन्म लेने वालों के लिए यह समय उनके स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय रहने वाला है। आपको और आपकी मां को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आपको कोई परेशानी महसूस हो रही है। तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। भोजन और पानी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हो जाओ सावधान सूर्य एवं बृहस्पति योग

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य एक राजा ग्रह है। यह आत्मविश्वास, आत्मा, अहंकार, हमारे भीतर के अधिकार का भी प्रतिनिधित्व करता है। वहीं बृहस्पति जीवन में धन, ज्ञान और खुशी का प्रतिनिधित्व करता है। यह सीखने की एकाग्रता क्षमता है। यह वह ज्ञान है जो हम इस जीवनकाल में प्राप्त करते हैं। इन दोनों का योग जब होता है। तो यह दोनों मित्र बन जाते हैं और उनके इस योग के कारण ज्योतिष के अनुसार कुछ राशि पर अच्छा प्रभाव और कुछ राशि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जो कुछ समय तक रहता है। उसके बाद कोई परिवर्तन आता है।

Next ad

Related Articles

Back to top button