आयुर्वेदजड़ी बूटीपुरुष स्वास्थमहिला स्वास्थरोग एवं निदानस्पेशल

मेरी बेटी को वायरल इन्फेक्शन होता है। घरपर सिरप कैसे बनाये ?

घरपर सिरप कैसे बनाये ? मै एक गृहिणी हु। मुझे 2 बेटियाँ है। छोटी बेटी को अक्सर वायरल इन्फेक्शन की वजह से

सर्दी जुकाम या फिर खांसी की बीमारी रहती है। बहुत बार कफ सिरप दिया है। मगर उनका असर कुछ दिनों

तक ही रहता है। और ज्यादा इंग्लिश दवाई देना सेहत के लिये भी हानिकारक है। मेरी सहेली ने बताया की,

उससे बच्चों की इम्यूनिटी कम होती है, और वो नैसर्गिक बीमारी से लड़ने के लिये अक्षम होते है। क्या घरमें ही

आयुर्वेदिक कफ सिरप तैयार कर सकती हु ? अगर ऐसा कोई फॉर्म्युला हो तो बताए।

हमारी सलाह : घरपर सिरप कैसे बनाये ?

अगर आप सर्दी, जुकाम, खांसी के लिए बाजर से कफ सीरप लेकर थक गए है तो यह सिरप आप जरुर बनाके देखे।

यह सिरप बनाना काफी आसान है और नेचुरल भी। आजकल के इस वातावरण और खान पान की वजह से

हमारी रोगो से लड़ने की ताक़त कम हो गई है। हमे पता भी नहीं चलता की हम कब संक्रमण के शिकार हो गए है।

और हम सर्दी ,जुकाम व खांसी जैसी वायरल बीमारियों में घेर लिया है।

सर्दी, जुकाम, खांसी होनेसे हमारे शरीर में कफ काफी हद तक बढ़ जाता है। तो उसे दूर करने के लिए हम कई दवाइया

या कफ सीरप भी लेते है। बाजार में आसानीसे मिलने वाली दवाइया/ कफ सीरप हमारे अच्छा असर भी दिखाती है।

पर इन दवाइया/कफ सीरप के कारन हमारा शरीर कमजोर हो जाता है। कई बार तो चक्कर आना, नींद आना, सुस्ती

जैसी समस्याएं भी दिखाती है। कई कफ सीरप में तो नशा तक होता है। इसलिए अच्छा यही है की हम घरपर ही सिरप

बनाकर पी ले। यह सीरप काफी असरदार भी है। साथ ही हमारे शरीर पर इसका कोई बुरा प्रभाव भी नहीं होगा।

और इसे हम बहुत ही आसानी से अपने घर पर बना सकते है।

तो आइए जानते है की सिरप कैसे बनाया जाये?

ये भी पढे :नीम से रामबाण इलाज How can neem leaves be used for infection ? – (myjivansathi.com)

एक कप शहद

शहद में एंटी बैक्टीरियल, एंटी सेप्टिक गुण होते है। यह हमारे शरीर में मौजूद कीटाणुओं को ख़त्म कर देता है।

इसलिए शहद के इस्तेमाल से हम सर्दी, जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं से जल्दी निजात पा लेते है।

१०० ग्राम अदरक

अदरक सर्दी, जुकाम, खांसी तथा संक्रामक रोगो से लड़ने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। अदरक में

एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है । इसके कारन हमारी इम्युनिटी पावर काफी बढ़ती है ।और हम इन सर्दी,

जुकाम, खांसी जैसी वायरल बीमारियों से दूर रहते है ।और अगर आ भी जाये तो यह हमारे शरीर में से कफ

निकालने के लिए मदद करती है।

२ नींबू

नीबू में विटामिन सी ,पोटैशियम पाया जाता है। इससे हमारी रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है। नींबू में एंटी ऑक्सीडेंट

गुण भी होते है। जो हमें कफ आदी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक है।

१ कप गर्म पानी

गर्म पानी हमें खांसी से गले में होनेवाली तकलीफ से राहत दिलानेमे सहायता करता है।

सिरप बनाने की विधि:

  • १. नीबू को छिलके सहित कदूकस कर ले।
  • २. अदरक को अच्छे से धोकर कूट कर ले।
  • ३. नीबू के रस को गुद्दे से अलग कर ले। अब रस को १ बर्तन में डालकर गर्म कर ले।
  • ४. १ बर्तन में १ कप गर्म पानी डाले। इसमें अदरक, नीबू के छिलके व गुद्दा डाले।
  • ५. ५-७ मिनट तक उबलने दे। फिर पानी को छानकर अलग करे।
  • थोड़ा ठंडा होने पर इसमें शहद और नीबू का रस मिला दे।
  • ६. अब फिर से सब सामग्री को ५ मिनट तक गरम करे। और फिर इसे ठंडा होने दे।
  • ७. ठंडा होने पर एक कांच के जार में डाल दे। बस आपका सिरप तैयार हो गया।

अब जब भी आपको जरुरत हो तब इस सिरप का इस्तेमाल कर सकते है।

ये भी पढे : खांसी की आयुर्वेदिक दवा Ayurvedic medicine for cough – Gharelu Nuske

सिरप का इस्तेमाल कैसे करे?

छोटे बच्चे:

एक चममच गर्म पानी के साथ १-१ घंटे बाद दे।

वयस्क :

दो चम्मच हर चार घंटे बाद ले।

अपने देखा की कैसे हम घर पर ही बडिही आसानी से सीरप बना सकते है। और इसका कोईभी बुरा असर

हमारे शरीर पर नहीं पड़ेगा।

आपको यह जानकारी कैसी लगी? हमें अपने सुझाव/अनुभव जरूर बताये। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है

तो कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, लाईक करे। इससे हमे और भी अच्छा लिखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।और भी स्वस्थ सम्बंधित जानकारी पाने के लिए हमें अभी फ़ॉलो करे। पूरा लेख पढने के लिए धन्यवाद।

आप और आपके प्रियजन स्वस्थ रहे, खुश रहे!

Next ad

Related Articles

Back to top button