लाईफ स्टाइलशादी विवाहस्पेशल

अपमानित करने वाले लड़के से शादी करू या नहीं?

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम नीतू है। मेरी उम्र 24 साल है। घरवाले मेरे लिए रिश्ते तलाश कर रहें है। मगर मैं एक लड़के से बहुत प्यार करती हूं, मगर वह सबके सामने मुझे अपमानित करता है। मैं उससे शादी करना चाहती हूं। मगर वह बोलता है, की आज का पल एंजॉय करो, कल किसने देखा है। अपमानित करने वाले लड़के से शादी करू या नहीं? क्या मुझे उसकी बीवी बनने का खयाल छोड़कर किसी और से शादी करनी चाहिए?

अपमानित करने वाले लड़के से शादी करू या नहीं?

आपकी उम्र अभी केवल 24 साल है और इस उम्र में लड़कियों का दिमाग प्यार के मामले में हमेशा हाई लेवल पर होता है। उन्हें लगता है कि जो उनसे प्यार करते हैं। वह पूरी शिद्दत से प्यार करते हैं। लेकिन अक्सर जैसा हमें दिखता है। वैसा हमारे साथ होता नहीं है। इसलिए प्यार करने से पहले सावधान रहना बहुत ज्यादा जरूरी है और आपकी जो कहानी है उसे सुनकर तो ऐसा ही लगता है कि लड़का आपके साथ सीरियस नहीं है, रिलेशनशिप में। इसलिए ऐसे लड़के के साथ रहने के बजाय आपको उसे छोड़ देना चाहिए। इसके लिए हमारे पास वजह है आपको देने के लिए।

लड़का आपको अपमान करता है इसलिए

लड़के प्यार के मामले में बहुत ज्यादा सीरियस होते हैं। यदि वह किसी को चाहते हैं, तो उसे शिद्दत से चाहते हैं और मरते दम तक उसी एक ही व्यक्ति को प्यार करते हैं। वह कभी भी उनका अपमान नहीं कर सकते हैं और आपका बॉयफ्रेंड तो आपको लोगों के सामने अपमानित करता है। इसका तो अर्थ साफ है कि उसमें संस्कार नाम की कोई चीज नहीं है। दूसरा वह लड़कियों को सम्मान देना नहीं जानता है।

शादी अगर हो भी गई तो टूट जाएगी

अगर आपसे डाक्टर कह दें कि आप को जान का खतरा है आप कुछ चीजें खाना बंद कर दीजिए तो क्या आप उन चीजों को खाना बंद कर देंगे। शायद आप नहीं करेंगे जबकि आप जानते हैं कि आप खतरे में हैं आप मर सकते हैं लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि जब तक जिंदा है भाई खाकर ही मरे लेकिन जिंदगी तो ऐसे नहीं होती ना।

जब आपको पता है कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे ठीक से बात नहीं करता आपको औरों के सामने अपमानित करता है। इसका अर्थ यह है कि वह आपको बिल्कुल भी प्यार नहीं करता।

ऐसे में यदि आपकी और उस लड़के की शादी होती है तो क्या भविष्य में वह आपको खुश रख पाएगा या आप उसके साथ खुश रहेंगे यही सवाल अपने मन से पूछिए। कारण एक व्यक्ति का मन कभी भी उससे झूठ नहीं बोलता है। आपका मन उस लड़के से शादी करने की परमिशन कभी नहीं देगा। यदि आप अपने मन के विरुद्ध जाकर शादी करती हैं। तो इसमें आपका ही घाटा है।

आपको उसे छोड़ आगे बढ़ना चाहिए

जिंदगी में कभी भी प्यार को लेकर कंप्रोमाइज मत कीजिएगा। आप कंप्रोमाइज करने के लिए नहीं बैठी हैं। आपको प्यार डिजर्व करती हैं। कोई आपके प्यार के बदले धोखा दे या आपको अपमान करें। आप यह सहन कर रही हैं तो यह पूर्ण रूप से अपराध ही है।

इसलिए कभी भी किसी के अपमान को बेवजह सहन ना करें। अगर आपकी गलती है। तो आप उस गलती की माफी मांग ले। वहीं आपकी कोई गलती नहीं है। फिर भी आप नहीं झुक रही हैं। तो ऐसा करके आप खुद का ही अपमान कर रही हैं।

सारांश

लड़कियां प्यार के मामले में कमजोर होती है। ऐसा ही लड़के समझते हैं। इसलिए वह आपके दुखती नब्ज पर हमला करते हैं। ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा चोट पहुंचे। लड़के लड़कियों को फूल बनाने में एक्सपर्ट होते हैं। तो कृपया समझदारी से काम लीजिए और लड़कों के झूठे प्यार के झांसे में मत आइए। आपको जीवन में जरूर कोई सच्चा व्यक्ति मिलेगा। जीवन में आगे बढ़े।

Next ad

Related Articles

Back to top button