जड़ी बूटीरिव्यूवास्तुशास्त्र

झाड़ू के टोटके

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और यह जीवन की समस्याओं से मुक्ति दिलाती हैं।

इसलिए यदि झाड़ू का निरादर होगा तो आपके जीवन। में भी निरादरता आएगी।

झाड़ू को अगर सिर्फ सफाई की वस्तु ना समझ कर कुछ अन्य टोटके किए जाएं तो यह आपको मालामाल बना सकते हैं।

घर में झाड़ू को  इधर-उधर फेंकने की बजाय बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

आइए बताते हैं आपको कि कैसे आप झाड़ू के उपाय करके अपनी जिंदगी बदल सकते हैं।

धन की प्राप्ति के लिए

झाड़ू से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है जो व्यक्ति धनवान बना सकती है।

यदि आप भी अपने जीवन में धन की कमी से परेशान है तो मंदिर में तीन झाड़ू का दान करें।

मंदिर में चढ़ाने के लिए खरीदे जाने वाले झाड़ू को एक दिन पहले ही खरीद लेना चाहिए।

परंतु ध्यान रहे कि यह ध्यान करते समय मुहूर्त का विशेष महत्व है इसलिए ब्रह्म मुहूर्त में ही है उपाय करें।

यदि आप यह उपाय किसी शुभ दिन या त्योहार पर करते हैं तो इसका फल दोगुना हो जाता है।

यह उपाय करने के बाद लक्ष्मी जी का वास आपके घर में स्थाई तौर पर होगा।

इसके साथ ही झाड़ू को भूलवश भी पैर नहीं लगाना चाहिए जिससे मां लक्ष्मी रूठ जाती है।

जब भी आप गलती से झाड़ू पर पैर लगा ले तो मां लक्ष्मी से तुरंत शमा मांगे। 

गृह प्रवेश और झाड़ू के टोटके

गृह प्रवेश के लिए पूजा पाठ भी किया जाता है लेकिन यहां झाड़ू का भी विशेष उपाय है।

जब भी कोई व्यक्ति अपने नए घर में जाए तो उसे अपने साथ एक झाड़ू भी लेकर जाना चाहिए।

नई झाड़ू गृह प्रवेश के समय साथ ले जाने को शुभ शकुन माना जाता है।

इसके प्रभाव से घर में शांति और बरकत बनी रहती है।

कार्य में सफलता के लिए झाड़ू के टोटके

यदि घर का कोई भी व्यक्ति किसी अच्छे काम के लिए घर से बाहर जा रहा है तो उनके जाने के बाद तुरंत झाड़ू नहीं लगाना है।

तुरंत झाड़ू लगाने को एक अपशकुन की श्रेणी में रखा जाता है।

ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति का बनता हुआ काम भी बिगड़ जाता है और उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है।

आर्थिक समस्या से छुटकारा

आर्थिक समस्या का सामना करने व्यक्ति के लिए झाड़ू किस्मत वाला बन सकता है।

इसके लिए पूरे घर में झाड़ू लगाने के बाद समुद्री नमक मिला पोछा लगाएं। 

हर बार झाड़ू लगाने के बाद झाड़ू को हमेशा किसी एक विशेष स्थान पर ही रखें।

इधर-उधर बिखरी हुई झाड़ू भी आर्थिक परेशानी उत्पन्न करती है।

आपके द्वारा इन सब बातों का खास ध्यान रखने से आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी।

ग्रह कलेश का समाधान

झाड़ू आपकी किस्मत बनाने के साथ साथ अपनी ही गलतियों की वजह से ग्रह कलेश भी करवा सकती है।

इसलिए झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए और ना ही कभी दो झाड़ू को एक साथ रखें।

खड़ी अवस्था में रखा गया झाड़ू आपके घर में लड़ाई झगड़ा ही पैदा करेगा।

इसलिए झाड़ू के मान सम्मान का विशेष ध्यान रखें ताकि गृह क्लेश का निवारण हो सके।

Next ad

Related Articles

Back to top button