5 टिप्सइतिहासघरेलू समस्याधार्मिकपरंपराभविष्यवास्तुशास्त्र

घर में मकड़ी दिखना शुभ होगा या अपशगुन?

धार्मिक परंपरा के अनुसार होनेवाली घटना के संकेत पक्षी, प्राणी हमें पहले ही देते है। घर में मकड़ी दिखना शुभ होगा या अपशगुन? आइए जानते है। घर की साफ सफाई रखना हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण कार्य है। बहुत से ऐसे सफाई से जुड़े कार्य हैं, जिन्हें व्यक्ति के जीवन की सुख,शांति समृद्धि से जोड़ा जाता है।

घर में मकड़ी दिखना शुभ होगा या अपशगुन?

यदि किसी व्यक्ति के घर में मकड़ी का जाला लगना शुरू हो जाए, तो यह परेशानियों और उस जनों के बढ़ने का संकेत है। आइए जानते हैं, ऐसी कौन सी मान्यताएं हैं, जिसमें मकड़ी के जाले को दिखना शुभ और अशुभ दोनों माना जाता है।

ऊपर चढ़ते हुए मकड़ी देखना।

प्रात काल के समय जब आप सो कर उठे, पर आपको कोई मकड़ी ऊपर की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे। तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपकी जल्द तरक्की होने वाली है। ऊपर चढ़ते हुए मकड़ी अगर सपने में भी दिखाई दे, तो यह एक अच्छा संकेत है।

नाम की आकृति

मकड़ी के जाले में कोई व्यक्ति यदि अपने नाम का अक्षर जैसी आकृति देख पाता है, तो इसे भी उसे शुभ समझना होगा। ऐसा दिखने पर आने वाले दिन में आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है, या आपको कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है।

जाल बुनते हुए देखना।

आप कहीं बैठे हैं और आपको मकड़ी अपना जाला बुन ते हुए दिखाई दे, तो यह भी एक अच्छा संकेत है यदि आपको ऐसा दिखाई देता है, तो आपको अपने ऑफिस में सफलता मिल सकती है, और आपके सीनियर आप की प्रशंसा कर सकते हैं।

मकड़ी का काटना ।

वैसे तो किसी भी जीव का काटना मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। फिर भी अगर आपको मकड़ी काट लेती है, तो यह एक शुभ संकेत है। इस कारण से आपके पारिवारिक संबंध खराब हो सकते हैं।

मकड़ियों का झुंड

यदि आपको यात्रा के समय कहीं बहुत सारी मकड़ियों का झुंड दिखाई दे, तो आप को जागरूक होने की आवश्यकता है। मकड़ियों का झुंड इस बात का संकेत है, कि आप के खिलाफ आपके परिवार या नजदीकी व्यक्ति साजिश कर रहे हैं।

शरीर पर मकड़ी का चढ़ना।

यदि आपके शरीर पर मकड़ी चढ़ती हुई दिखाई दे, तो इसका संकेत यह है कि आपको कहीं से नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है  यह एक शुभ संकेत है।

सपने में दिखना

स्वप्न में यदि किसी व्यक्ति को मकड़ी नीचे हुए गिरते दिखती है, तो यह अशुभ संकेत है, इसका अर्थ यह है, कि कोई आपका अपना नजदीकी प्रिय जन आप से जल्द ही दूर होने वाला है।

मकड़ी से जुड़े अन्य दोष

घर में यदि मकड़ी जाला बन रही है तो इसे तुरंत साफ करना चाहिए, क्योंकि मकड़ी एक जहरीला प्राणी है। घर में मकड़ी का जाला बनने से आर्थिक वृद्धि प्रभावित रहती है। घर के मुखिया को इससे नुकसान होता है। उसके स्वास्थ्य और प्रगति पर इसका सीधा असर होता है। घर में आपसी रिश्तो और प्रेम में दूरी आ जाती है। घर में कोई भी धार्मिक कार्य करने से लाभ और पुण्य प्राप्त नहीं होता है। भगवान भी स्वच्छता में रहना ही स्वीकार करते हैं। इसके अलावा घर में नकारात्मकता अवसाद और निराशा का आगमन हो जाता है। मकड़ी का जाला जीवन में उलझन को बढ़ाने का संकेत माना जाता है।

Next ad

Related Articles

Back to top button