मनोरंजनमहिला स्वास्थशादी विवाहसलाह / मार्गदर्शन

पति दूसरी औरत से शादी करने जा रहा है। क्या करू?

मै शादीशुदा महिला हु। मेरा बेटा पोस्ट ग्रैजूइट कर रहा है। सांस ससुर से हम पिछले 15 साल से अलग रहते है। मेरे पति ने मुझे धोखा दिया। शादीशुदा होते हुए इस उम्र में दूसरी औरत से शादी कर ली है। पति छोड़कर उसके साथ जाने की बात कर रहा है। मैंने उसपर जिंदगीभर इतना भरोसा किया था, की उसकी ये बेवफाई मुझसे सहन ही नहीं हो रही है। रात को बिना नींद की गोली खाए मुझे नींद भी नहीं आती। ऐसी स्थिति में मुझे क्या करना चाहिये ? प्लीज सलाह दीजिए।

हमारी सलाह : पति दूसरी औरत से शादी करने जा रहा है। क्या करू?

आपके पति ने दूसरी शादी कर ली है और आप एक बच्चे की मां भी है वर्तमान में। सुनकर बहुत बुरा लग रहा है। लेकिन कोई बात नहीं हम आपको प्रेरित करने की पूर्ण रूप से कोशिश करेंगे। ताकि आपकी जो भी समस्या है, आप उस समस्या से बाहर निकल सकें।

सबसे पहली बात तो यह है कि आपके पति ने आपको धोखा दिया है। शादीशुदा होते हुए भी उन्होंने दूसरी औरत से रिश्ता रखा और पहले शादी को कानूनी रूप से खत्म किए बिना ही दूसरी शादी कर ली है। ऐसी परिस्थिति में आपको उन पर केस करना चाहिए। कारण उनकी शादी मान्य नहीं है। कानून के अनुसार यदि कोई व्यक्ति शादीशुदा होते हुए भी किसी और के साथ संबंध बनाता है और शादी करता है। तो उसकी उस शादी को अमान्य घोषित किया जाएगा। जब तक वह पहली पत्नी या पहले पति से रिश्ता तोड़ ना दे।

कानून का सहारा लेने से क्या इंसाफ मिलेगा?

जी, हां हमारे भारत देश में महिलाओं के लिए कुछ खास कानून बनाए गए हैं। हर राज्य में महिलाओं के लिए अलग से एक महिला कमीशन आयोग का गठन किया गया है। इसमें जो चेयर पर्सन होती हैं, वह भी खुद एक महिला होती हैं और वह अपने राज्य के सभी महिलाओं के सभी समस्याओं का समाधान करती हैं। यदि आपकी समस्या ऐसी है तो आपको अवश्य ही कानून का सहारा लेना चाहिए। ताकि आप को इंसाफ मिल पाएं।

आपको तलाक ले लेना चाहिए

एक बच्चे को अपने माता एवं पिता दोनों ही चाहिए होते हैं। लेकिन जब पिता का स्वभाव ही ऐसा हो जाए तो उसका प्रभाव बच्चे पर भी बहुत ज्यादा पड़ता है। आपका बच्चा अभी छोटा है। उसे सही गलत के विषय में नहीं पता है। यही सही वक्त है। आपको अपने पति से अलग हो जाना चाहिए एवं अलग होकर अपने बच्चे की परवरिश करनी चाहिए। ताकि उस पिता की छाया उसके ऊपर ना पड़े। जिसने उसकी मां को धोखा दिया है।

आप छोटी मोटी कोई नौकरी देखिए और अपने पैरों पर खड़ी हो जाइए

आज के समय में बहुत कम ही ऐसी महिला होती हैं। जो घर बैठकर पैसा कमाने की शौकीन नहीं होती हैं। आप पर अब अपने बच्चे का दायित्व भी आएगा। इसलिए खुद को इस काबिल बना दीजिए ताकि आपको किसी और के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़े। 

अदालत आपको बच्चे की कस्टडी तभी देगा। जब आप एक बच्चे की परवरिश करने के काबिल रहेंगी। इसलिए एक अच्छी नौकरी देखिए, जिससे आपका एवं आपके बच्चे का गुजारा आसानी से चल सकें। इस तरह से कोर्ट आपके तलाक को भी स्वीकार करेगा एवं आपके बच्चे की कस्टडी को भी आपको ही देगा।

हमारे सलाह के अतिरिक्त यदि आप अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहती हैं। तो दीजिए लेकिन ऐसा करके आप अपने ही रिश्ते का मजाक बनाएंगी। कारण जो व्यक्ति आपके साथ शादी के बंधन में बंधकर आपके पीठ पीछे किसी और औरत से शादी कर सकता है। तो जरा सोचिए यदि आप फिर से अपनी शादी को एक नया मौका देंगी तो क्या भरोसा है, उस व्यक्ति का कि वह दोबारा किसी और से संबंध नहीं बनाएगा। इसलिए समय रहते ही अच्छा निर्णय लीजिए और उसी निर्णय पर अडिग रहकर जिंदगी में आगे बढ़िए।

Next ad

Related Articles

Back to top button