निजी सीक्रेटभविष्यराजकीयराजनीतिलाईफ स्टाइलशादी विवाहसंबंधस्पेशल

घरजमाई से शादी करने के फायदे और नुकसान?

घर जमाई का अर्थ

घर जमाई का मतलब लगभग सभी को पता होता है। यदि आपको नहीं पता तो आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहेंगे कि घर जमाई बेटी के पति को कहा जाता है।

क्या घर जमाई सच में अच्छे होते है? उनपर भरोसा किया जा सकता है?

जो शादी के बाद अपनी पत्नी को अपने घर नहीं ले जाता है। बल्कि अपनी पत्नी के घर में ही रुक जाता है और ताउम्र अपने ससुराल में रहकर एक जमाई का कर्तव्य पालन करता है। जिस तरह से एक बहू अपने ससुराल में एक बहू होने का कर्तव्य पालन करती है।

क्या घर जमाई पर विश्वास किया जा सकता है ?

कोई घर जमाई जानबूझकर बनता है। तो कोई मजबूरी में बनता है और कोई ऐसे ही घर जमाई बन जाता है। हर घर जमाई एक जैसे ही हो यह जरूरी नहीं है।

यदि आप एक बेटी के पिता हैं और आप अपनी बेटी के लिए एक ऐसा वर चाहते हैं। जो शादी के बाद आप ही के घर में रहे। तो आपकी सोच गलत नहीं है।

आज हमारा समाज बदल रहा है। रूढ़िवादी सोच खत्म हो रही है लड़कियां भी लड़कों की तरह कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। तो फिर भला वह शादी के बाद अपने पति को अपने घर में क्यों नहीं रख सकती हैं। बिल्कुल रख सकती हैं।

लेकिन जिसे भी वर चुने वह व्यक्ति विश्वास के योग्य है या नहीं। यह पता करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि हर रिश्ते में विश्वास की अहम भूमिका होती हैं।

किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास करना सही नहीं है। इसलिए जांच पड़ताल कर ही शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधना चाहिए। ताकि बाद में किसी प्रकार का कोई अफसोस ना हो।

विश्वास तो सभी पर करना चाहिए परंतु अति विश्वास नहीं

यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को घर जमाई के रूप में स्वीकार करते हैं। जिसका अपना कोई नहीं है और स्वभाव से भी अच्छा है। ऐसे व्यक्ति वास्तव में घर जमाई बनने के काबिल होते हैं। कारण उन्हें अपने मां-बाप की चिंता नहीं होती  है।

वह पत्नि के मां-बाप के अपना मान लेते हैं। यदि कोई लड़का ऐसा है जिसके खुद के माता-पिता हैं। लेकिन फिर भी वह आपके घर में घर जमाई बनने के लिए राजी हो जाता है। तो इसका अर्थ है कि वह लड़का किसी स्वार्थ से घर की बेटी से शादी कर रहा हैं।

उसकी नजर आपकी संपत्ति पर है या किसी अन्य चीज पर इसलिए वह घर जमाई बनने के लिए राजी हो रहा है। ऐसे लड़के से रिश्ता बिल्कुल भी ना जोड़े।

घर जमाई बनाने से पहले लड़के को अवश्य ही परखे 

आज कल शादी के मामले में ही ज्यादातर फ्रॉड केस हो रहे हैं। घर जमाई ढूंढ रहे हैं और आपको कोई जरूरत से ज्यादा ही मीठा व्यक्ति मिल रहा है। घर जमाई के लिए। तो उस व्यक्ति की जांच पड़ताल अच्छे से करें। यदि आपको सही लगे तो ही व्यक्ति को घर का जमाई बनाइए अन्यथा कोई और उपाय देखिए।

घर जमाई के क्या फायदे होते है?

शादी के बाद बेटी को ससुराल जाना पड़ता है। मगर घरजमाई के केस में उल्टा होता है। घरजमाई आपके घर को अपना ही घर समझकर रहता है। जैसे एक बहु नए घर में सम्मिलित हो जाती है। लड़की के माँ बाप की सेवा करना, उनका बिजनेस संभालना, आय पहले से ज्यादा बढ़े, इसके लिए प्रयत्न करना यह उसकी जिम्मेवारी होती है।
जैसे एक बेटा अपने माँ बाप की जिम्मेदारी लेता है वैसे ही घरजमाई भी होता है। आपके लिए अपना सबकुछ छोड़कर आता है। नए परिवार में घुलमिल जाता है। और बेटे की कमी को पूरी करता है।

घर जमाई के क्या नुकसान होते है?

घरजमाई के कुछ नुकसान भी होते है। खासकर अगर आप उसके बारे में ज्यादा नहीं जानती। तब कुछ उसके गलत स्वभाव के कारण आपको दिक्कत आ सकती है। अगर उसका स्वभाव अच्छा नहीं है, तो आपको परेशानी हो सकती है। कभी कभी यह भी देखा गया है, की ससुर के नाम पर वह लोगों से उधार लेता है। और वक्त पर वापस भी नहीं करता। ऐसे में आपकी प्रतिष्ठा कम हो सकती है।

विश्वास किसी पर भी करना आसान काम है। लेकिन व्यक्ति को परखना और फिर उसके बारे में आकलन करना बहुत कठिन काम है। इसलिए जब तक आप 100% यकीन ना करें। तब तक घर जमाई बनाने का निर्णय ना लें।

Next ad

Related Articles

Back to top button