राजकीयशादी विवाहसंबंधसलाह / मार्गदर्शन
Trending

पति मुझ पर शक करते है, चुपके से मेरा मोबाइल भी चेक करते है। क्या करूं?

मेरी शादी को 5 साल हो गए हैं। मै नौकरी करती हु। पति की शॉप है। सांस ससुर गाव में रहते है। हम दोनों बच्चों सहित शहर में रहते है। हमें 2 बच्चें है। फिर भी पति मुझ पर शक करते है, चुपके से मेरा मोबाइल भी चेक करते है। क्या करूं?

हमारी सलाह : पति मुझ पर शक करते है

आपकी शादी को 5 साल हो गए हैं और शादी के बाद आपके दो बच्चे भी हुए हैं। लेकिन इन 5 सालों में शायद आपके पति आप पर विश्वास नहीं कर पाएं हैं। तभी तो वह आप पर शक करते हैं। यहां तक कि छिपकर आपका ही मोबाइल चेक करते हैं।

जब पति अपनी पत्नी का फोन चेक करते हैं. क्या आपके पति अत्यधिक शक्की हैं?

 तो इसका साफ अर्थ यह है कि पति अपने पत्नी पर शक कर रहे हैं। यह शक उत्पन्न होने का कारण क्या है?

क्या आप सच में अपने पति से कुछ छुपाती हैं। छुपाती तो जरूर होंगी। तभी तो आपके पति को आप पर शक हुआ है। आपने अपने संबंध में वह विश्वास ही अभी तक कायम नहीं कर पाई हैं। जो विश्वास इतने सालों में कायम हो जाना चाहिए। आज आपके पति आपका मोबाइल चेक करते हैं। इसके पीछे की वजह खुद आप भी हो सकती हैं।

कहीं आपने राज़ तो नहीं छिपाया है‌ ना

क्या पता कि आपने कोई ऐसा राज छिपाया है। जिस राज के बारे में उन्हें पता है और उसी का पता लगाने के लिए वह आपका फोन चेक कर रहे हैं। एक कारण यह हो सकता है। इसके लिए आपको अपने पति से बात करनी होगी। ताकि आपको सच का पता चल सकें कि आखिरकार वह आपका फोन क्यों चेक करते हैं।

यदि आप चाहती हैं कि आपके पति आपका फोन चैक ना करें। तो इसके लिए आपको अपने पति का दिल जितना होगा। उन्हें यकीन दिलाना होगा कि आप उनके अतिरिक्त और किसी से भी प्यार नहीं करती हैं। आपके जीवन में आपके पति के अतिरिक्त कोई और इंसान नहीं है। जिसे आप अपने पति का दर्जा देती हैं। यदि आपके पति को इस बात पर यकीन हो गया और आप ने उन का विश्वास जीत लिया। तो आपके पति आपका फोन तो क्या कभी भी आपके बारे में कोई कार्रवाई करने का भी नहीं सोचेंगे।

 वहीं अगर आपके अंदर सच में कोई खोट है तो आप 1000 सच बोलेंगी तो भी आपके पति आपके बातों का विश्वास कभी नहीं करेंगे। इसलिए इस समस्या से निपटने के लिए आपको अपने पति का दिल तो जितना ही पड़ेगा। अपने पति का दिल कैसे जीतेंगी। उसके लिए हम आपको टिप्स देते हैं जो कुछ इस प्रकार है-

पति के सामने ज्यादा फोन का इस्तेमाल ना करें

यदि आप अपने पति के सामने अपने फोन का व्यवहार ज्यादा करती हैं और अपने पति को समय कम देती हैं। तो इसका मतलब ही पति समझ जाते हैं कि आपका अफेयर किसी और व्यक्ति के साथ चल रहा है।

आप अपने पति को घर पर समय दिया कीजिए। फोन का ज्यादा प्रयोग करेंगी तो खुद ही परेशानी का सामना करेंगी और फोन के कारण ही अक्सर आजकल संबंध टूटते हैं। इसलिए अपने संबंध को जोड़कर रखने का काम करें। यदि आप अपने पति को समय दे रही हैं। फोन का प्रयोग भी कम कर रही है। लेकिन फिर भी आपके पति आपका फोन चेक कर रहे हैं। तब आप अपने पति से फोन चेक करने का कारण पूछे।

अपने संबंधों में विश्वास कायम कीजिए

आजकल हम सभी एक डिजिटल युग में अपनी जिंदगी को बिता रहे हैं। इस डिजिटल युग में हम पूरी तरह से अपने फोन पर ही आश्रित होते हैं। शॉपिंग से लेकर बैंकिंग तक सब कुछ फोन पर ही हो जाता है। यहां तक कि दूरदराज के रिश्तेदारों से भी कॉल पर बात हो जाती है। कई कई बार तो लोग सोशल मीडिया पर भी अपना कीमती समय गंवा बैठते हैं। हो सकता है कि आपके पति आप पर शक कर रहे हो कि आप किसी भी अनजान व्यक्ति से बातचीत कर रही हैं। आपको ही अपने पति के शक को दूर करना होगा। अपने बिखरे हुए रिश्ते में विश्वास कायम करना होगा।

यदि आपके पति इन सब चीजों से भी नहीं सुधर रहे हैं तो अंत में आपको अपने पति को वार्निंग देना होगा।  आप उनसे कह दिजिए कि आप उनके इस व्यवहार के लिए उन पर एक्शन भी ले सकती हैं क्योंकि किसी के पर्सनल चीजों पर हाथ लगाने का अधिकार किसी को भी नहीं है। ना हीं आपको आपके पति का फोन चेक करने का हक है और ना हीं आपके पति को आपका फोन चेक करने का कोई हक है।

अपने बच्चों की भी मदद लीजिए

बच्चे भगवान का रूप होते हैं। आपका संबंध जो है वह धीरे-धीरे टूटने के कगार पर खड़ा है। ऐसे में आप अपने बच्चों का सहारा ले सकती हैं। अपने पति को सुधारने के लिए। जी हां आप अपना फोन अपने बच्चों को दीजिए और उनसे भी कहिए कि अपने पापा के सामने ज्यादा से ज्यादा फोन का इस्तेमाल करें और जब उनके पापा उनका फोन चेक करें। तो बच्चे पलट कर उनसे सवाल करने का एक छोटा सा ड्रामा क्रिएट करें। उनसे कहे कि पापा आप तो सब पर शक करते हैं। आप मम्मी पर भी शक करते हैं। आप हम पर भी शक करते हैं। हमको लगता है कि आप ही शक करने वाले इंसान हैं। आप किसी पर विश्वास नहीं करते। तो हम आप पर क्यों विश्वास करें।

लाइए पापा हम आपका फोन चेक करते हैं क्या पता आप ही कुछ गलत कर रहे हैं। जिस वजह से आपको हम सभी पर विश्वास नहीं हैं। यदि आप ऐसे ही करते रहेंगे। तो हम सब आपका घर छोड़कर चले जाएंगे और जिंदगी में कभी भी आपसे बात नहीं करेंगे। यहां तक कि आपसे मिलेंगे भी नहीं।

क्या पता आपके बच्चों की यह बातें आपके पति के दिल को छू जाएं और वह वापस से आपका फोन कभी ना छुएं और आप पर जो इतने दिनों से वह अविश्वास करते हुए आए हैं। वह विश्वास का रूप ले सकता है।

इस तरह से आपकी जिंदगी बदल जाएगी और आपके पति सुंदर जाएगी।

Next ad

Related Articles

Back to top button