शादी के लिए लड़की चाहिये?

Visit
Uncategorizedट्रेंडिंगभविष्यमनोरंजन

आपकी फेसबुक प्रोफाइल को चुपके से कौन देख रहा है?

टेक्नोलॉजी आज सभी के हाथ में है। सोशल नेटवर्किंग साइट की हर विशेषता के बारे में हर कोई जानता है। लेकिन उसके बाद भी एक सवाल सबके मन में बना रहता है, वह सवाल है हम सबके फेसबुक प्रोफाइल को कौन देख रहा है? यूजर्स के फेसबुक प्रोफाइल पर कौन विजिट कर रहा है, यह देखने का फेसबुक पर कोई विकल्प नहीं है।

क्या सच में किसी का फेसबुक प्रोफाइल देखना संभव है?

बहुत सारे लोगों को अन्य लोगों का प्रोफाइल देखने में बहुत मज़ा आता है। फेसबुक प्रोफाइल किसी-किसी के इतने आकर्षक होते है कि लोग प्रोफाइल को देखें बिना रह ही नहीं पाते है। 

कई लोग इसके लिए अलग-अलग ऐप या थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी जाते हैं। लेकिन ज्यादातर मामलों में थर्ड पार्टी ऐप सुरक्षित नहीं होता है। जहां पर इंसान के व्यक्तिगत जानकारी के चोरी होने का खतरा ज्यादा रहता है।

वहीं फेसबुक के हैक होने की भी संभावना होती है। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि अगर आप थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करते हैं तो पहले से वेरिफाई करना बेहद जरूरी है, नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती है।

फेसबुक की क्या राय है?

फेसबुक ने भी इस मामले में अपनी बातें स्पष्ट की है। एक बयान में कहा गया हैं कि फेसबुक इस बात की जानकारी नहीं देता है कि यूजर्स की प्रोफाइल को कौन देख रहा है एवं कौन नहीं। 

थर्ड-पार्टी ऐप्स भी खुद ऐसा नहीं कर सकते हैं। अगर आपके पास ऐसा कोई ऐप है। जो इस तरह की सुविधा प्रदान करता है, तो फेसबुक को इसकी तुरंत रिपोर्ट करें। यानी यह स्पष्ट है कि आप यह पता कभी नहीं लगा सकते हैं कि आपके फेसबुक प्रोफाइल को किसने चेक किया है।

फेसबुक यूजर ज़रा सावधान रहें

हालांकि, कई लोग ऐसे हैं जो कहते है कि फेसबुक पर एक तरीका है, जिसके माध्यम से यह देखा जा सकता है कि प्रोफाइल कौन देख रहा है। इसके लिए आमतौर पर डेस्कटॉप की ज़रूरत होती है। 

आपको फेसबुक का होम पेज ओपन करना है और वहां से CTRL+U शॉर्टकट का इस्तेमाल करना है। फेसबुक प्रोफाइल को किसने देखा है, यह देखने के कुछ खास तरीके हैं। सभी रिपोर्टों में इस तरह के दावे किए गए हैं। 

लेकिन फेसबुक ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कर दिया है कि वे अभी तक ऐसा कोई फीचर नहीं लाए हैं। इसलिए हमारे ब्लॉग से हम आपको सतर्क रहने के लिए कह रहे हैं। कारण फेसबुक पर गैर-कानूनी तरीके से किसी भी व्यक्ति के प्रोफाइल को सर्च करने से आप किसी भी समस्या में पड़ सकते हैं।

आपकी फेसबुक प्रोफाइल को चुपके से कौन देख रहा है?

अंत में हम सब से यह कहना चाहते हैं कि कभी भी हवा हवाई बातों को सुनकर कोई काम ना करें। जब तक आप खुद रिसर्च कर के कंफर्म ना हो। तब तक कोई कार्य ना करें। फेसबुक प्रोफाइल कौन देख रहा है इस बात का पता कोई भी यूजर फेसबुक पर नहीं लगा पाएगा। 

ऐसे में आप यदि किसी थर्ड पार्टी एप्लिकेशन का प्रयोग कर रहे हैं। तो सावधान हो जाइए क्योंकि फेसबुक आपको ऐसा करने की इजाजत नहीं देता है। इसलिए खुद बचें और लोगों को भी इस विषय पर सतर्क कीजिए।

Related Articles

Back to top button