गैजेटटेक्नोलॉजीमोबाइलरिलेशनशीपलाईफ स्टाइल

सोशल मीडिया पर महिलाओं की मुख्य परेशानियां | इन्हें कैसे दूर किया जा सकता है?

स्त्रियों के लिए सोशल मीडिया पर मुख्य परेशानियां क्या हैं और इन्हें कैसे दूर किया जा सकता है?

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर कहीं भी किसी ने रोक नहीं लगाया है। यह सोशल मीडिया लड़कों के लिए भी है एवं लड़कियों के लिए भी है। लेकिन हमारे समाज में आज भी लड़कियों को सोशल नेटवर्किंग साइट का व्यवहार करने से कहीं नहीं रोका जाता है। कारण लड़कियों के माता-पिता को ऐसा लगता है कि यदि वह सोशल मीडिया का प्रयोग करेंगी। तो वह बिगड़ जाएंगी। खानदान की बदनामी होगी। यदि घर की बेटी सोशल मीडिया का प्रयोग करेगी।

लोग दिल से स्वागत नहीं करते

हमारे पुरुष प्रधान समाज में लड़कियां जो भी करती हैं। लड़कों को भांता नहीं है। यदि वह अच्छा काम करती हैं तो भी लड़कों को अच्छा नहीं लगता है और यदि वह गलत काम करती है। तो लड़के उन्हें कुछ भी बुरा भला कहने से नहीं कतराते। 

लड़कियों को बुरी तरीके से ट्रोल किया जाता है

यदि लड़कियां अपने मंतव्य किसी बात पर रखती हैं। तो लोग उन्हें बुरी तरीके से ट्रोल करते हैं। उनके लिए अपशब्द का भी व्यवहार करते हैं। कभी-कभी यह ट्रोल उस हद तक चला जाता है। जिस हद तक जाने पर कानूनी तौर से एक एक्शन भी लिए जा सकते हैं।

लड़की अगर किसी को पसंद करती हैं, तो बदले में उसका मजाक बनता है

लड़की हो या लड़का जब दोनों ही सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं। तो दोनों किसी को भी पसंद कर सकते हैं और उनसे कह भी सकते कि मैं आपको पसंद करता हूं या मैं आपको पसंद करती हूं।

लेकिन बदले में दोनों को ही सामने वाले का मजाक नहीं बनाना चाहिए। मजाक बनाने से आपका ही सम्मान घटता है।

लड़कियों की तस्वीरों का गलत प्रयोग किया जाता है

कुछ गंदे लड़के सुंदर लड़कियों के प्रोफाइल में घुसकर उनकी फोटो चुराकर, उस फोटो गलत इस्तेमाल करते हैं और तस्वीरों को गलत तरीके से लोगों के समक्ष पेश करते हैं। ताकि लड़कियों की बदनामी हो सके।

सोशल मीडिया के परेशानियों से बचने के लिए लड़कियों को क्या करना चाहिए?

सोशल मीडिया के प्रोफाइल पर लॉक लगाना चाहिए

सबसे पहले लड़कियों को अपना फेसबुक प्रोफाइल या सोशल मीडिया का प्रोफाइल प्राइवेसी के अनुसार लॉक कर देना चाहिए। लॉक करने से लड़कियों की तस्वीर को कोई चुरा नहीं पाएगा और ना ही उसे गलत तरीके से पेश कर पाएगा। इससे वह एवं उनका प्रोफाइल भी सुरक्षित रहेगा।

किसी अंजान का फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं करना चाहिए

सोशल मीडिया में लड़कियां जिन लड़कों को जानती नहीं है। जिस व्यक्ति को जानती नहीं हैं। उन्हें अपने प्रोफाइल में बिल्कुल भी एड नहीं करना चाहिए। ना ही किसी अजनबी का फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना चाहिए।

सभी तस्वीरों पर प्राइवेसी लगा कर रखना चाहिए

सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए तस्वीरों पर प्राइवेसी लगा कर रखे। इससे तस्वीर केवल आप या करीबी दोस्त ही देख पाएंगे। जिनको आप चाहते हैं दिखाना।

अनजान व्यक्ति से चैट भी ना करें

कई बार सोशल मीडिया पर ऐसा होता है कि हम जिन व्यक्तियों को जानते नहीं हैं। जो हमारे लिए अजनबी है। जब वह प्रोफाइल लॉक होने के बाद हमें फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेज पाते हैं। तो वह हमें मैसेज करते हैं जिनका जवाब भी लड़कियों को देने से बचना चाहिए।

Next ad

Related Articles

Back to top button