मनोरंजनलाईफ स्टाइलशादी विवाहसंबंध

भाई से शादी करना चाहती हूं | क्या यह संभव है?

नमस्कार मैं 18 साल की युवती हूं और अपनी मौसी के लड़के से पिछले 3 वर्षों से प्यार करती हूं। मेरी हालत अब ऐसी हो गई है कि मैं उनके बिना रह नहीं सकती, इसलिए मैं अपनी मौसी के बेटे के साथ ही शादी करना चाहती हूं। मैं अब यह जानना चाहती हूं कि क्या यह शादी संभव है और यदि हम दोनों शादी कर लेते हैं। तो क्या इस में कोई बुराई है।

हमारी सलाह : मौसेरे भाई से शादी करना चाहती हूं | क्या यह संभव है?

प्यार करना बुरी बात नहीं है। आपको प्यार करने का पूरा अधिकार है क्योंकि अब आप नाबालिक नहीं बल्कि बालिक बन चुकी हैं। यहां तक कि आप शादी भी कर सकती हैं। लेकिन यहां पर आप कह रही की आप पिछले 3 सालों से अपनी मौसी के बेटे के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब आप मुझे यह बताइए कि मौसी का बेटा आपका क्या लगता होगा?

रिश्ते में वह आपका भाई लगता है और भाई के साथ संबंध बनाने में आपको शर्म नहीं आती। आप एक बहन होकर कैसे अपने भाई से वह संबंध बना रही है। जो संबंधि एक पति और पत्नी के मध्य रहता है।

अभी आपकी सोच और उम्र दोनों ही अभी बहुत कम है। इसलिए पिछले 3 वर्षों से ही बिना कोई सोच विचार किए अपने ही कज़न से प्यार कर बैठी हैं। वास्तविकता तो यह है कि जिसे आप प्यार समझ रही है। जिसे आप प्यार समझ रही हैं। वह प्यार नहीं सिर्फ एक आकर्षण है। यह आकर्षण ज्यादा देर तक या ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा। एक समय के बाद आप इस रिलेशनशिप से बोर हो जाएंगी और आपको किसी और के साथ रिलेशनशिप रखने में तब मन में इच्छा जगेगी।

मौसी के बेटे को भूल अपने पढ़ाई पर ध्यान दीजिए

इसलिए अभी समय रहते ही यह रिश्ता तोड़ दीजिए और किसी और को अपना जीवनसाथी बना लिजिए। हमारे समाज में भी अपने ही कज़न से शादी करने की इजाजत नहीं है। किसी के प्रति आकर्षण होना स्वाभाविक होता है और यह जितनी तेजी से चढ़ता है उसी वेग से उतर भी जाता है। अत: आप अपने मौसी के बेटे का भ्रम अपने मन से निकाल दें।

प्यार और शादी करने के लिए आपका पूरा उम्र बचा हुआ है। लेकिन अभी जो आपकी उम्र है यह पढ़ाई लिखाई करने की उम्र है। इसलिए अपने पढ़ाई पर ध्यान दीजिए अपने करियर पर फोकस कीजिए और अपने मौसी जी के बेटे को भूल जाइए। उसके साथ आप रिलेशन में थी कभी वह भी भूल जाइए। आगे बढ़िए क्योंकि आप जैसा सोच रहे हैं। ऐसा कभी भी नहीं हो सकता। आपके घर वाले कभी भी इस रिश्ते के लिए राजी नहीं होंगे और समाज में आपके द्वारा लिए गए इस सोच का सम्मान भी नहीं किया जाएगा क्योंकि कोई भी बहन अपने भाई से शादी नहीं कर सकती है।

रोज ध्यान लगाइए

आपके दिमाग पर जंग लगा हुआ है। जिसे हटाने के लिए रोज ध्यान करना पड़ेगा। आप जैसा सोच रही हैं ऐसा कभी नहीं हो सकता। जब ऐसा हो ही नहीं सकता तो फिर आप ऐसा सोचेंगे ही भला क्यों? आप अपनी सोच को बदलिए कारण अभी आपकी उम्र बहुत कम है।

आपकी उम्र में लोग सिर्फ अपने करियर के बारे में सोचते हैं और यहां तो आप शादी और रिलेशनशिप के बारे में सोच रही हैं। शादी तो हो ही जाएगी लेकिन करियर बनाने के लिए आपको आगे चलकर मौका नहीं मिलेगा। अभी वह उम्र है जिसमें  लोग अपने करियर के बारे में सोचते हैं। इसलिए अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करना शुरू अभी से शुरू कर दिजिए।

अपनी सोच को बदलिए

18 साल की उम्र बहुत कम उम्र है। इस उम्र से ही इंसान धीरे-धीरे अपने आगे की जिंदगी के बारे में प्लानिंग शुरू करता है। इस उम्र में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आते हैं। लेकिन आप जो प्लानिंग अपने लिए कर रही है वह सरासर गलत है। आप प्यार कर सकती हैं। किसी को अपना बॉयफ्रेंड भी बना सकती है। लेकिन अपने मौसी के बेटे को नहीं क्योंकि उसका और आपका खून का रिश्ता है और खून के रिश्ते में ना हीं शादी होती है और ना ही प्यार होता है। यहां तक की समाज भी ऐसी शादी को नहीं मानता है।

Next ad

Related Articles

Back to top button
आपकी राशि कौन सी है? बिना ड्रायवर की कार बहुत चालू होती है इस राशी की महिलायें मांगलिक लड़कि ऐसे पहचाने अमीर औरतोंके महंगे शौक
आपकी राशि कौन सी है? बिना ड्रायवर की कार बहुत चालू होती है इस राशी की महिलायें मांगलिक लड़कि ऐसे पहचाने अमीर औरतोंके महंगे शौक